छत्तीसगढ़ में 3 विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई

Padma Shri in Chhattisgarh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित छत्तीसगढ़ की तीन विभूतियों उषा बारले, अजय कुमार मंडावी और डोमर सिंह कंवर को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए इनके चयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के कला जगत सहित पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें:- इंद्रावती नदी की सहायक नदियों का उपचार कर जल स्तर बढ़ाएं: CM भूपेश बघेल

बता दें कि छत्तीसगढ़ की तीन हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें दुर्ग की उषा बारले को पंडवानी गायन के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने पंडवानी का प्रशिक्षण प्रख्यात पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण तीजन बाई से प्राप्त किया है। बारले लंदन और न्यूयार्क जैसे शहरों में पंडवानी की प्रस्तुति दी है। डोमर सिंह कंवर को नाचा कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा। (Padma Shri in Chhattisgarh)

डोमर सिंह कंवर ने सामाजिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने कई बाल विवाह की कुप्रथा को रोकवाने में मदद की है। कला के क्षेत्र में जाने माने नाम डोमर सिंह ने देश के अलग-अलग हिस्सों में 5000 से ज्यादा प्रस्तुति दी है। वहीं अजय कुमार मंडावी को कलाकृतियों का बेजोड़ नमूना तैयार करने के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। लकड़ी पर कला का शानदार नमूना उकेरने वाले मंडावी कांकेर के रहने वाले हैं। (Padma Shri in Chhattisgarh)

बता दें कि गणतंत्र दिवस 2023 के इस मौके पर सरकार ने देशभर से कुल 901 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित करने का फैसला किया है। यही वजह है कि पुलिस कुल 140 लोगों को वीरता, 93 पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुलिस पदक (पीपीएम) और 668 कर्मियों को मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने जा रही है।

Related Articles

Back to top button