Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कोरबा से फिर शुरू की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, मोदी पर साधा निशाना
Bharat Jodo Nyay Yatra: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों छत्तीसगढ़ पहुंची है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रही है । आज छत्तीसगढ़ के कोरबा से राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने फिर से यात्रा शुरू की।
बता दें की यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। असम में यह यात्रा 25 जनवरी तक जारी रहेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि बिहार की राजनीति में क्या कह सकते हैं। जब पलटी कुमार शासन कर रहे हैं, तो वे किस तरफ पलटी करेंगे किसी को नहीं पता। फ्लोर टेस्ट होना जरूरी है।भाजपा हमारी पार्टी को तोड़ने में लगी हुई है, आरजेडी को तोड़ने में लगी हुई है और वो असफल होंगे। (Bharat Jodo Nyay Yatra)
भारत जोड़ो न्याय यात्रा | Day 30
न्याय के महासंग्राम में छत्तीसगढ़ की जनता पूरे जोश और उत्साह से एकजुट होकर आगे बढ़ रही है।
तानाशाही ताकतें लाख कोशिश कर ले, जनता की आवाज को नहीं दबा सकती 🔥
यह जनसमर्थन देश में बदलाव की दस्तक है।
सहो मत, डरो मत ✊🏼
न्याय का हक, मिलने तक 🇮🇳 pic.twitter.com/fLRskudI8v— Congress (@INCIndia) February 12, 2024
महंगाई और बेरोजगारी बढ़ने पर हमला
राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने लोगों को महंगाई का सामना करने और बेरोजगारी बढ़ने को लेकर हमला बोला। कांग्रेस नेता ने छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से जाग जाने को कहा और दावा किया कि उनकी जेबें लूटी जा रही हैं और उन्हें गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पिछड़ा वर्ग, दलित और आदिवासी देश की आबादी का 74 फीसदी हैं, लेकिन इन समुदायों का एक भी व्यक्ति भारत की शीर्ष 200 कंपनियों का मालिक नहीं है, जिन्हें ‘देश का सारा धन’ दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा, ‘भाजपा इसे हिंदू राष्ट्र कहती है लेकिन देश की 74 फीसदी आबादी और आम गरीबों को कुछ नहीं मिल रहा है। वे केवल थाली, घंटा बजाने, मोबाइल फोन दिखाने और भूख से मरने के लिए हैं। मुझे बताओ, क्या आपने राम मंदिर उद्घाटन में किसी गरीब, मजदूर, बेरोजगार या छोटे व्यवसायी को देखा है? मैंने केवल (गौतम) अदाणी जी, (मुकेश) अंबानी जी, अमिताभ बच्चन समेत फिल्मी सितारों और अन्य बड़े व्यवसायियों को देखा। अदाणी जी, अंबानी जी, उनकी पत्नी और बच्चे बड़े-बड़े बयान दे रहे थे। गांधी ने इसे आर्थिक अन्याय करार देते हुए कहा कि लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है और महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है, जबकि अदाणी और अंबानी चीन का सामान बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। (Bharat Jodo Nyay Yatra)