Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में विदेशी युवतियों पर कार्रवाई, पूछताछ के बाद डिटेंशन सेंटर भेजी गईं

Foreign Girls in Raipur : राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी होटल से हिरासत में ली गई विदेशी युवतियों (Foreign Girls in Raipur ) को विस्तृत पूछताछ के बाद डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन युवतियों से खुफिया एजेंसी (आईबी) और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने करीब तीन दिनों तक पूछताछ की। इसके बाद गुरुवार 15 जनवरी को उन्हें डिटेंशन सेंटर रवाना किया गया।

यह भी पढ़े :- दोपहिया वाहन चोरी के संगठित गिरोह का भंडाफोड़: 36 एक्टिवा बरामद, मुख्य आरोपी सहित 21 गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल विदेशी युवतियों की पहचान, रायपुर आने के उद्देश्य और यहां ठहरने से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। मामला जांच के अधीन है और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 10 जनवरी को तेलीबांधा थाना क्षेत्र में कुछ विदेशी युवतियों के हिरासत में लिए जाने की सूचना सामने आई थी, जिसके बाद शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। शुरुआती तौर पर उन्हें रूसी बताया गया, लेकिन जांच में स्पष्ट हुआ कि पूछताछ किर्गिस्तान की दो युवतियों से की जा रही है।

जांच के दौरान सामने आया कि एक युवती का वीजा समाप्त हो चुका था, जबकि दूसरी युवती के पास पासपोर्ट सहित आवश्यक वैध दस्तावेज नहीं थे। दो से तीन दिनों तक चली पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी पहचान उजागर किए बिना उन्हें डिटेंशन सेंटर भेजने का निर्णय लिया। (Foreign Girls in Raipur )

Back to top button
error: Content is protected !!