Breaking News : भारतीय वन सेवा के 5 अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

Forest Service Officers: छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के 5 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस आशय का आदेश 16 अगस्त को मंत्रालय महानदी भवन स्थित वन और जलवायु परिवर्तन विभाग से जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि अनिल कुमार साहू को सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर (प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ करने सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपा जा रहा है। 

यह भी पढ़ें:- अब मोबाइल पर मिसल बंदोबस्त, रायपुर जिले में ऑनलाइन मिलेंगे 1929-1945 तक के रिकॉर्ड

इसी तरह प्रेम कुमार, प्रभात मिश्रा, बी विवेकानंद और शशि कुमार का ट्रांसफर किया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले भूपेश सरकार ने एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का ट्रांसफर किया था। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक भूवनेश यादव को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ नोडल अधिकारी, प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। (Forest Service Officers)

इसी तरह सत्यनारायण राठौर को सिर्फ आयुक्त, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बाकि प्रभार यथावत रहेगा। सारांश मित्तर को सिर्फ संचालक, उद्योग और प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC), नोडल अधिकारी, प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना एवं विशेष सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। बाकी प्रभार यथावत रहेगा। (Forest Service Officers)

इफ्फत आरा को सिर्फ मिशन संचालक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए, आयुक्त,  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। बाकी यथावत रहेगा। दिव्या उमेश मिश्रा को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, भौमिकी और खनिकर्म का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह पद्मिनी भोई साहू को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मिशन संचालक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।  (Forest Service Officers)

Related Articles

Back to top button