Google Analytics —— Meta Pixel

अब मोबाइल पर मिसल बंदोबस्त, रायपुर जिले में ऑनलाइन मिलेंगे 1929-1945 तक के रिकॉर्ड

Missal Settlement Online: रायपुर जिलावासियों को अब मिसल बंदोबस्त रिकॉर्ड एक क्लिक पर मोबाइल पर मिल जाएगा। जिला प्रशासन ने रायपुर जिले का मिसल बंदोबस्त ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया है। इस पोर्टल से अब लोग आसानी से अपने जमीनों का रिकॉर्ड मोबाइल पर ही देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकेंगे। कलेक्टर सर्वेश्वर भुरे ने बताया कि लोगों को अपनी कई दस्तावेजी जरूरतों के लिए साल 1929-1945 के पुराने मिसल बंदोबस्त रिकॉर्ड की जरूरत पड़ती है और उन्हें इसके लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन अब यह रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश बघेल ने बस्तर संभाग के युवाओं को दी कई सौगात, कोंडागांव में कुश्ती एकेडमी खोलने का ऐलान

लोग इसे अब अपने मोबाइल पर ही देख और डाउनलोड कर सकते हैं। कलेक्टर ने यह भी बताया कि डाउनलोड किए गए दस्तावेज प्रिंट भी लिए जा सकते हैं। मिसल बंदोबस्त रिकॉर्ड पोर्टल का लिंक https://revenue.cg.nic.in/missal/ है, जिसमें प्रदान की गई व्यवस्था में रिकॉर्ड खोजे ग्रामवार और रिकॉर्ड खोजे नाम वार के माध्यम से सामान्य जन अपने कंप्यूटर या मोबाइल के माध्यम से साल 1929-1945 के अपने रिकॉर्ड आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। (Missal Settlement Online)

ऐसे पा सकते हैं रिकॉर्ड

  • मिसल बंदोबस्त रिकॉर्ड ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://revenue.cg.nic.in/missal/ पर जाएं।
  • होम पेज पर आपको पूछी गई जानकारियों जैसे- जिला, तहसील, राजस्व नंबर, प.ह.नं, गांव, अभिलेख का चुनाव करें।
  • सभी पूछी गई जानकारियों को दर्ज कर के खोजें पर क्लिक कर दें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर मिसल बंदोबस्त रिकॉर्ड लिस्ट खुल जाती है।
  • खुले हुए पेज में नाम ढूंढे और उसके आगे सिलेक्ट लिखा होगा वहां क्लिक करें।
  • लाभार्थी लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं और प्रिंट के ऑप्शन पर जाकर प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप कभी भी अपना रिकॉर्ड ऑनलाइन पा सकते हैं। (Missal Settlement Online)
Back to top button
error: Content is protected !!