Google Analytics —— Meta Pixel

हमने पाकिस्तान को पानी रोकने की चेतावनी दी…मारने की नहीं: पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला 

Former CM Farooq Abdullah: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत महात्मा गांधी का देश है, जहां हिंसा की नहीं, अहिंसा की परंपरा है। हमने पाकिस्तान को साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो हम उसकी पानी की सप्लाई रोक देंगे, लेकिन हम उन्हें मारेंगे नहीं, क्योंकि हम उतने क्रूर नहीं हैं, जितने वे हैं। भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है। हम आतंक के खिलाफ कड़े कदम जरूर उठाएगा, लेकिन हमारी संस्कृति किसी को खत्म करने की नहीं है।

यह भी पढ़ें:- हमारी कोशिश कि रजत जयंती वर्ष के स्थापना दिवस पर डाटा सेंटर पार्क का लोकार्पण भी हो सके : मुख्यमंत्री

पूर्व मुख्यमंत्री और JKNC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने पहलगाम में पर्यटकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा संदेश यह है कि पर्यटक डरे हुए नहीं हैं। जो लोग डर फैलाना चाहते थे, वे हार गए हैं। आतंकवादी हार गए हैं। आज यह साबित हो गया है कि हम डरने वाले नहीं हैं। कश्मीर भारत का हिस्सा था और हमेशा रहेगा। लोग चाहते हैं कि आतंकवाद खत्म हो। आतंकवाद को देखे हुए हमें 35 साल हो गए हैं। हम प्रगति चाहते हैं। हम आगे बढ़ना चाहते हैं। हम एक दिन महाशक्ति बनेंगे। (Former CM Farooq Abdullah)

आतंकी इंसानियत का कत्ल करते हैं: फारूक

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पहलगाम में जो शहीद हो गए मैं उनके परिवारों से कहूंगा, उस नई दुल्हन से कहूंगा, जिसकी कुछ दिन पहले शादी हुई थी। हम भी उतना रोए हैं, जितना आप रोए हैं। हमें भी नींद नहीं आई सोचकर की ऐसे दरिंदे आज भी मौजूद हैं, जो इंसानियत का कत्ल करते हैं। मैं सभी पीड़ित परिवारों से कहना चाहूंगा कि इस दुख की घड़ी में हर कोई आपके साथ है, न केवल जम्मू-कश्मीर, न केवल भारत बल्कि वह सभी देश जिसने आतंकवाद देखा है। ये कुर्बानियां व्यर्थ नहीं होंगी। इनका बदला लिया जाएगा। हमलावर समझते हैं कि पहलगाम हमले से वे जीत जाएंगे, लेकिन वे कभी नहीं जीते। (Former CM Farooq Abdullah)

हमें इस हद तक जाना चाहिए: फारूक

फारूक ने कहा कि आज दुनिया में कोई ऐसा देश नहीं है, जहां कश्मीर और पहलगाम का नाम नहीं हो, इसमें कोई दो राय नहीं है। और अगर जंग हो गई तो टेबल पर तो सलाह होगी, टेबल पर तो आना होगा। टेबल पर क्या होगा वह अल्लाह जानता है, लेकिन पाकिस्तान का मकसद यही है। पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के आदेश पर कहा कि यह संपार्श्विक क्षति है। वे गरीब लोग जो 50 साल से यहां रह रहे हैं और उनके बच्चे यहां पढ़ रहे हैं, उन्हें पाकिस्तान भेजा जा रहा है, यह कैसा तरीका है? यह एक अमानवीय तरीका है। मुझे नहीं लगता कि हमें इस हद तक जाना चाहिए। (Former CM Farooq Abdullah)

आतंकवाद का खात्मा होना चाहिए: अब्दुल्ला

अब्दुल्ला ने आतंकी हमले पर कहा कि आज कश्मीर एक मुश्किल वक्त से गुजर रहा है। आज हमें कुछ नहीं पता कि कल क्या होगा? उन्हें पकड़ा जाना चाहिए, जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमला किया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का खात्मा होना चाहिए, हम इसे बहुत देख लिया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव भी है, जिसके अनुसार देश ऐसी घटनाओं पर जवाब दे सकते हैं। मुझे लगता है कि भारत इसके लिए तैयारी कर रहा है। पुंछ, राजौरी और कई अन्य इलाकों में दोनों तरफ से गोलियां चल रही हैं। सिंधु जल संधि के मामले पर कहा कि पाकिस्तान को चेतावनी है, आज नहीं तो 15 साल बाद हम पानी कहीं और ले जाकर कुछ करेंगे। अगर उन्होंने आतंकवादी हमला नहीं किया होता तो ये नहीं होता। हमने कई बार कहा है कि इस पर फिर से चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर तकलीफ होती है। (Former CM Farooq Abdullah)

ये सिर्फ इंसानियत पर हमला नहीं: फारूक

जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पहलगाम की घटना बहुत दर्दनाक है, मेरा मानना है कि जो भी इंसानियत को जानता है वो इस बात से सहमत होगा कि ऐसा होना चाहिए। सबसे ज्यादा नुकसान जम्मू-कश्मीर के लोगों को हो रहा है। इसमें कोई शक नहीं है कि ये सुरक्षा चूक है, खुफिया चूक है। उन्हें ये पसंद नहीं आया होगा कि हमारे लोग अच्छा कर रहे हैं, हमारे लोगों ने प्रोपेगैंडा फैलाया कि इतने लोग आ रहे हैं, ये हो रहा है, वो हो रहा है, उन्होंने इसे तोड़ने के लिए ऐसा किया, लेकिन ये सिर्फ इंसानियत पर हमला नहीं है, बल्कि मुसलमानों पर इसका क्या असर होगा। पहले से ही नैरेटिव चल रहा है कि मुसलमानों को खत्म कर देना चाहिए। ये उन राज्यों में था, जहां भाजपा सत्ता में है, हम इसका मुकाबला कर रहे थे। (Former CM Farooq Abdullah)

सरकार जो भी कदम उठाएगी, हम उसके साथ: कर्रा

JKPCC अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद हमें पूरे देश में जो स्थिति बनी हुई है, उस पर ध्यान देना चाहिए। इस समय एकता और धार्मिक सद्भाव का मामला है। हमें ऐसा कुछ नहीं कहना चाहिए, जिससे इन दोनों को ठेस पहुंचे। देश के सामने जो चुनौतियां हैं, उनसे लड़ना चाहिए और मुख्य विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यसमिति में यह स्टैंड लिया है कि हम इस समय सरकार के साथ हैं, सरकार जो भी कदम उठाएगी, हम उसके साथ हैं। अंगोला के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा पर सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि ने कहा कि राष्ट्रपति लौरेंको ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी कृत्य की निंदा की और सीमा पार आतंकवाद सहित सभी रूपों में आतंकवाद से निपटने में भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की। (Former CM Farooq Abdullah)

Back to top button
error: Content is protected !!