Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में पूर्व मंत्री के बेटे ने की आत्महत्या, भाई ने कहा- पत्नी के अफेयर से परेशान था जय

Former Minister Son Suicide: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आदर्श नगर में पूर्व मंत्री धनीराम साहू के बेटे जय साहू ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक विवाद और लव ट्राइएंगल के एंगल से मामले की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक 26 अप्रैल को मृतक के बड़े भाई भागवत साहू ने मोवा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका छोटा भाई जय साहू सुबह से कमरे में बंद है और दरवाजा नहीं खोल रहा। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां जय साहू फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

यह भी पढ़ें:- भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला मामले में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चचेरे भाई समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की दबिश, 15 घंटे तक खंगाले दस्तावेज

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई भागवत साहू का कहना है कि जय साहू की पत्नी किरण साहू का उसके ही दोस्त अनुज द्विवेदी के साथ अवैध संबंध था, जिससे जय लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों का यह भी आरोप है कि किरण साहू ने जय के खाते से कुछ पैसे भी निकाल लिए थे, जिसे लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। उनका कहना है कि इन परिस्थितियों से परेशान होकर जय साहू ने यह कदम उठाया। (Former Minister Son Suicide)

मृतक की पत्नी ने आरोपों को किया खारिज 

वहीं मृतक की पत्नी किरण साहू ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि अवैध संबंधों के आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने बताया कि जय साहू ट्रेडिंग का काम करता था और लंबे समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था, जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने पंडरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है। रायपुर उत्तर जोन की एसीपी पूर्णिमा लामा ने बताया कि पहली नजर में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और विस्तृत जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

पूर्व राज्य मंत्री रह चुके हैं मृतक के पिता 

बता दें कि मृतक के पिता धनीराम साहू अविभाजित मध्यप्रदेश में पूर्व राज्य मंत्री रह चुके हैं। वे जनता पार्टी से 1977 में कसडोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। कुछ समय पहले ही उनका निधन हुआ था। उनका परिवार लंबे समय से रायपुर के दलदल सिवनी इलाके में रहता है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। (Former Minister Son Suicide)

Back to top button
error: Content is protected !!