Free Wi-Fi Zone: ओरछा में अब नहीं होगी इंटरनेट की समस्या, ओरछा बनेगा फ्री वाई-फाई जोन
Free Wi-Fi Zone: बिजली जनजीवन का मुख्य आधार है। थोड़ी देर के लिए भी बिजली चली जाएं तो सारी व्यवस्थाएं ठप हो जाती है। अगर यह कहा जाएं कि बिजली के बिना जीवन सहज रूप से नहीं चल सकता तो यह अतिश्योक्ति नहीं होगी। लेकिन अब मोबाइल और इंटरनेट भी सामान्य जीवन से जुड़ा हुआ है। नारायणपुर जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर घने जंगलों के बीच बसे विकासखंड ओरछा में संचालित बीएसएनएल टावर में हमेशा इंटरनेट की समस्या बनी रहती है। कलेक्टर रघुवंशी ने अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान ओरछा ब्लॉक मुख्यालय के 5 किलोमीटर एरिया को फ्री वाई-फाई जोन बनने के निर्देश दिए। फ्री वाई-फाई जोन बनने से बच्चों को ऑनलाइन पढ़ने में दिक्कत नहीं होगी। वहीं 24 घंटे नेट कनेक्टीविटी की उपलब्धता रहेगी। (Free Wi-Fi Zone)
यह भी पढ़ें:- Head Master Suspended: छात्र-छात्राओं से कक्षा में झाड़ू लगवाने पर प्रधान पाठक निलंबित, 17 शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी
ओरछा विकासखंड के ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी को ब्लॉक में ही रहकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी-कर्मचारियों के आवास को भी तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सभी अधिकारी-कर्मचारी ओरछा ब्लॉक मुख्यालय में रह सकें। अपने प्रवास के दौरान युवाओं, ग्रामीणों और अधिकारी-कर्मचारियों के लिए ओरछा ब्लाक मुख्यालय को फ्री वाई-फाई जोन बनाने के निर्देश दिए हैं। अब 24 घंटे इंटरनेट की मुफ्त सुविधा सुलभ होने से अब छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन कक्षा का भी सतत लाभ प्राप्त होगा। शासकीय कार्यालयों, स्वास्थ केन्द्र, बैंक, पुलिस थाना, बेस कैंप, आश्रम-छात्रावासों, स्कूलों और अन्य संस्थाओं में भी अब हमेशा 24 घंटे नेट कनेक्टीविटी की उपलब्धता बनी रहेगी। (Free Wi-Fi Zone)
असफल बोरवेल को ढकने के निर्देश
कवर्धा कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर अपर कलेक्टर बीएस उइके ने असफल नलकूप (बोरवेल) को कैपिंग (ढकने) और मिट्टी भरने की कार्रवाई के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता सुनील कुमार शुक्ला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। शुक्ला का मोबाइल नंबर 98274-01202 है। अपर कलेक्टर उइके ने बताया कि प्रायः देखने में आता है कि किसानों द्वारा खुदवाए जाने वाले बोरवेल असफल होने की स्थिति में खुला छोड़ दिया जाता है, जिससे जनहानि की संभावना बनी रहती है। जनहानि घटना न हो इसके दृष्टिगत रखते हुए विभागीय अमले के माध्यम से किसानों द्वारा कराए गए असफल नलकूप (बोरवेल) को कैपिंग (ढकने) और मिट्टी भरने की कार्रवाई के लिए शुक्ला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। (Free Wi-Fi Zone)



