Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Head Master Suspended: छात्र-छात्राओं से कक्षा में झाड़ू लगवाने पर प्रधान पाठक निलंबित, 17 शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी

Head Master Suspended: नारायणपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक मनोहर सिंह सुधाकर को कोरिया जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार लोक शिक्षण संभागीय संयुक्त संचालक ने निलंबित कर दिया है। प्रधान पाठक द्वारा स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से कक्षा में झाड़ू लगवाया जाता था। ऐसा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके जांच किया गया। जांच के दौरान मामला सही पाया गया। इसके बाद प्रधान पाठक सिंह को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के तहत दोषी पाए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में सिंह सुधाकर का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भरतपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

17 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

इधर, सूरजपुर कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देश और जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय के मार्गदर्शन में 4 जुलाई 2022 को जिले के सभी विकासखंड अंतर्गत संचालित स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 17 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। ऐसे में इन सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है। संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान संभल सिंह सहायक शिक्षक एलबी प्रा.शाला घोरी घाट, जागर सिंह शिक्षक मा. शाला गंगोटी, भुवनेश्वर प्रसाद सोनपाकर शिक्षक एलबी प्रा. शाला पहाड़ अमोरनी, शास्त्री लकड़ा प्रधान पाठक मा. शाला परसिया, विजय कुमार कुशवाहा प्रधान पाठक प्रा. शाला कारीमाटी, सुजाता जायसवाल सहायक शिक्षक प्रा. शाला बरडांड और राजकुमार पैकरा शिक्षक मा.शाला जयपुर अनुपस्थित पाए गए। (Head Master Suspended)

यह भी पढ़ें:- Damini: अब ‘दामिनी’ बताएगी कब गिरेगी बिजली, किसानों को भी पहले ही मिल जाएगी जानकारी

इसी तरह संतोष कुमार सिंह सहायक शिक्षक प्रा. शाला शायरबहार, अर्जुन सिंह सहायक शिक्षक प्रा. शाला उरॉवपारा, सुरेश कुमार गुप्ता शिक्षक मा. शाला करमीटीकरा, संध्या विश्वकर्मा सहायक शिक्षक एलबी प्रा. शाला कनकपुर, संजय सिंह शिक्षक एलबी मा. शाला सारसताल, फेस्टीराज शिक्षक एलबी मा. शाला कुम्दा कॉलरी, गीता प्रसाद राजवाड़े सहायक शिक्षक प्रा. शाला पण्डरीपानी, ठाकुर प्रसाद सिंह सहायक शिक्षक प्रा. शाला रांझापारा और रामेश्वर सारथी सहायक शिक्षक एलबी प्रा.शाला अवरापारा कसकेला भी अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है। (Head Master Suspended)

Back to top button
error: Content is protected !!