Google Analytics —— Meta Pixel

गरियाबंद जिला अस्पताल में जटिल प्रसव का सफल ऑपरेशन

Gariaband District Hospital: गरियाबंद जिला अस्पताल में 15 सितंबर 2022 को गर्भवती महिला जिसकी प्रसव तिथि के बाद सफल ऑपरेशन कर जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा मां और बच्चे की जान सफलता पूर्वक बचाया गया। आमदी निवासी 29 साल की दमयन्ती ध्रुव पति आनंद राम ध्रुव जिला चिकित्सालय गरियाबंद में रक्त बहने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी, जिसे चिकित्सक द्वारा तत्काल ऑपरेशन थियेटर लेजाकर जांच किया गया, जिसमें फिटल डिस्ट्रेस होने की संभावना बताई गई। साथ ही बच्चे का नाल मां से अलग होकर गर्दन में फंसा था, जिससे बच्चे की जान जाने का खतरा होता है। जिसे जिला चिकित्सालय गरियाबंद के सर्जन डॉ. हरीश चौहान, डॉ. के. धनुषा, डॉ. राजेन्द्र चौधरी और चिकित्सकीय दल के सहयोग से सफल ऑपरेशन कर मां और बच्चे की जान बचाई गई।

यह भी पढ़ें:- SCO शिखर सम्मेलन में शामिल हुए PM नरेंद्र मोदी, इन बातों पर दिया जोर

Back to top button
error: Content is protected !!