Google Analytics —— Meta Pixel

Godhan Nyay Yojana : सीएम भूपेश ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को जारी की राशि

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गोधन न्याय योजना’ (Godhan Nyay Yojana ) के तहत हितग्राहियों के खाते में 15.72 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित किया गया था। सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हितग्राहियों को राशि ट्रांसफर किया।

यह भी पढ़े :- कृषि केन्द्रों के संचालन में अनियमितता पर 05 विक्रेताओं को नोटिस जारी

इसमें गोठानों (Godhan Nyay Yojana ) में गोबर विक्रय करने वाले ग्रामीण पशुपालक किसानों को 5 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि और गोठान समितियों एवम महिला स्व-सहायता समूहों को 9 करोड़ 69 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। बता दें कि, गोधन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को अब तक 541.66 करोड़ रुपए का भुगतान कि​या जा चुका है।

यह भी पढ़े :- दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत से 2 युवकों की मौत, 2 की हालत गंभीर

कार्यालय के दौरान सीएम बघेल ने कहा कि, गोधन न्याय योजना (Godhan Nyay Yojana ) की देशभर में सराहना हो रही है। कई राज्य गोधन न्याय योजना जैसी योजनाएं लागू कर रहे हैं। इस योजना ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्वावलंबी बनाया है। किसानों में पशुपालन को लेकर रुचि बढ़ी है।

Back to top button
error: Content is protected !!