Google Analytics —— Meta Pixel

धनतेरस से पहले गिरा सोना का भाव, चांदी भी सस्ती, जानिए आज की ताजा कीमत

Gold and Silver Price 01 November : धनतेरस पर पहले यदि आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि सोने और चांदी की ताजा कीमतों में गिरावट आई है। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय सराफा बाजार में 1 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़े:आपकी राशी के लिए 01-04 नवम्बर तककामना पूरक एवं संकतों से सुरक्षा के शुभ काल मुहूर्त

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर वायदा सोने की कीमत 0.1 फीसदी बढ़कर 47,695 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को सोने की कीमत में 0.75 फीसदी की गिरावट आई थी। दूसरी ओर धनतेरस से पहले दिसंबर वायदा चांदी की कीमत में 0.16 फीसदी प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। चांदी की कीमत में बीते 5 दिन से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने और चांदी की कीमतों पर भी असर पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस सप्ताह के अंत में फेडरल रिजर्व की नीति बैठक से पहले भी निवेशक सतर्क हैं। हाजिर सोना 0.1 प्रतिशत गिरकर 1,781.78 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी डॉलर सूचकांक बढ़कर 94.192 हो गया, जिससे अन्य मुद्राएं रखने वाले खरीदारों के लिए सोना कम आकर्षक हो गया।

आज सोने और चांदी की कीमत

MCX पर सोमवार को दिसंबर वायदा सोने की कीमत 60 रुपए की तेजी के साथ 47,695 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं ग्लोबल मार्केट में हाजिर सोना 1781.78 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं दूसरी ओर चांदी की बात की जाए तो दिसंबर वायदा चांदी 104 रुपए की गिरावट के साथ 64,430 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। ग्लोबाल मार्केट में चांदी की कीमत 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23.81 डॉलर प्रति औंस पर आ चुकी है।

दिवाली व धनतेरस पर खरीदारी में तेजी

देश में फिलहाल त्योहारी सीजन चल रहा है और दिवाली और धनतेरस के कारण खुदरा सोने की खरीदारी में तेजी के बीच पिछले हफ्ते में देश में सोना प्रीमियम पर बेचा गया था। देश में डीलर पिछले हफ्ते आधिकारिक घरेलू कीमतों पर 0.5 डॉलर प्रति औंस तक प्रीमियम चार्ज कर रहे थे, जो बीते हफ्ते 1.5 डॉलर की छूट से अधिक था। भारत में सोने के भाव में 10.75 प्रतिशत आयात शुल्क और 3 प्रतिशत जीएसटी शामिल है।

Back to top button
error: Content is protected !!