PM मोदी ने कहा- कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ ATM, करप्शन के बिना कांग्रेस सांस नहीं ले सकती…

PM Modi on Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपको एक बात जरूर याद रखनी होगी कि कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक ATM की तरह है। अब आप समझ पाएंगे कि आखिरकार पिछले तीन-चार वर्षों में जो चुनाव देश में हुए हैं, उनमें कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अपने नेताओं को क्यों जिम्मेदारी देती रही। घोटाले घपले के आरोप सिर्फ शराब तक ही सीमित नहीं है। यहां ऐसा कोई विभाग नहीं है, ऐसा कोई काम नहीं है जो संदेह के घेरे से बाहर है। कोल माफिया, रेत माफिया, लैंड माफिया, शराब माफिया, न जाने कैसे-कैसे माफिया यहां फल फूल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी के साथ लोगों ने कहा- बदलबो बदलबो, ऐ दारी कांग्रेस के सरकार ला बदलबो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के अभियान जल जीवन मिशन तक को इन्होंने नहीं छोड़ा। यहां सूबे के मुखिया से लेकर तमाम मंत्रियों और अधिकारियों तक पता नहीं कौन कितने लोग हैं, जिन पर घोटाले के गंभीर से गंभीर आरोप लगते रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस के करप्शन और कुशासन का मॉडल बन चुकी है। इसलिए ही आज छत्तीसगढ़ से चारों तरफ, हर कोने से, हर जुबां से एक ही आवाज उठ रही है, एक ही आवाज सुनाई दे रही है, एक ही आवाज गूंज रही है, बदलबो बदलबो बदलबो ऐ दारी कांग्रेस के सरकार ला बदलबो। (PM Modi on Congress)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते 4 साल में जो कुछ हुआ, इससे फिर से साबित हुआ है कि कांग्रेस के कोर- कोर में करप्शन है। कांग्रेस इसके बिना सांस भी नहीं ले सकती। कांग्रेस की सबसे बड़ी विचारधारा करप्शन है। जब मैं कहता हूं कि करप्शन की कमीशन खोरी की गारंटी है तो वह नाराज हो जाते हैं। वह मोदी को भला बुरा कहना शुरू कर देते हैं। इनकी नाराजगी इस बात का प्रमाण है कि भाजपा की केंद्र सरकार सही दिशा में आगे बढ़ रही है। क्योंकि देश ने यही दायित्व मुझे दिया है और इसलिए जिनके दामन में दाग हैं, वे एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। जो एक दूसरे को पानी पी पीकर कोसते हैं, आज साथ आने के बहाने खोज रहे हैं। उनको लगता है कि ऐसा करने से वे मोदी को डरा पाएंगे, मोदी को डिगा पाएंगे। (PM Modi on Congress)

PM मोदी ने स्पष्ट तौर कर कहा कि देश के हर भ्रष्टाचारी को एक बात कान खोलकर सुन लेनी चाहिए, वे अगर भ्रष्टाचार की गारंटी हैं, तो मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी है। जिन्होंने गलत किया है, वे बचेंगे नहीं। मुझमें यह कहने की हिम्मत है, क्योंकि मेरे पास जो कुछ भी है, आप का दिया हुआ है, देश का दिया हुआ है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट लोग मेरे पीछे पड़ेंगे। मेरी कब्र खोदने की धमकी दे देंगे। मेरे खिलाफ साजिश है। जो डर जाए, वह मोदी नहीं। मुझे इनकी परवाह नहीं है। कांग्रेस जितनी चाल चले, लेकिन छत्तीसगढ़ के लोगों को आगे ले जाने के संकल्प से मोदी पीछे नहीं हटेगा। मोदी गरीब का बेटा है। गरीब का दुख दर्द समझता है। (PM Modi on Congress)

Related Articles

Back to top button