राज्यपाल हरिचंदन ने श्रीराम मंदिर व जगन्नाथ मंदिर परिसर में झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

रायपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन (Governor Vishwabhushan Harichandan) ने मंगलवार को रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर एवं गायत्री नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर में झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने राज्य एवं देश के समस्त नागरिकों से आग्रह किया कि सभी अपने आस-पास के मंदिरों को स्वच्छ रखें।
राज्यपाल हरिचंदन (Governor Vishwabhushan Harichandan) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अपने आस-पास को स्वच्छ रखकर हम धरती माता की सेवा करते है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से हमें मानव सेवा की प्रेरणा मिलती है। इसके पूर्व हरिचंदन ने दोनो मंदिरों में भगवान राम और जगन्नाथ का दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की और प्रदेश सहित समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में धान की बंपर खरीदी जारी, किसानों ने बेचा 108.06 लाख मीट्रिक टन धान
इस अवसर पर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर के विधायक पुरंदर मिश्रा, मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे। (Governor Vishwabhushan Harichandan)



