Google Analytics —— Meta Pixel

अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय: राज्यपाल हरिचंदन

Governor Harichandan Sardar Patel: राज्यपाल हरिचंदन ने सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया। साथ ही कहा कि लौह पुरूष, राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार, भारत रत्न, सरदार वल्लभ भाई पटेल स्वतंत्र भारत के महान दूरदर्शी राजनेता और मजबूत, अडिग और दृढ़ संकल्पित व्यक्तित्व के धनी थे। अखंड भारत के निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल हरिचंदन ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की और राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई। 

यह भी पढ़ें:- सौगंध मुझे इस मिट्टी की, हम भारत भव्य बनाएंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि सरदार पटेल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सरदार पटेल भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री थे। उन्होंने देश के छोटे-बड़े 550 से ज्यादा रियासतों के एकीकरण के चुनौतीपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक करते हुए भारत को सुदृढ़ बनाने का काम किया। सरदार पटेल के जन्म दिवस पर नई दिल्ली में शहीदों की याद में आयोजित ‘‘मेरा माटी मेरा देश‘‘ अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा का समापन हुआ। (Governor Harichandan Sardar Patel)

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

देश के हर राज्य, हर कस्बे, हर गांव से लाई गई मिट्टी राजधानी के कर्त्तव्य पथ पर अमृत वाटिका में डाली गई। राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि उनकी जयंती पर हमे उनके व्यक्तित्व और विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए और उनके अनुशासित जीवन से सीख लेना चाहिए। इस अवसर  पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, उपसचिव  दीपक अग्रवाल समेत राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  (Governor Harichandan Sardar Patel)

 राज्य सूचना आयोग में ली गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में आज 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ ली गई। राज्य सूचना आयुक्त  मनोज त्रिवेदी ने आयोग कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्य सूचना आयुक्त धनवेंद्र जायसवाल और राज्य सूचना आयोग के सचिव जी. आर. चुरेन्द्र समेत आयोग के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। बता दें कि हर साल 31 अक्टूबर को देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। (Governor Harichandan Sardar Patel)

Back to top button
error: Content is protected !!