Google Analytics —— Meta Pixel

Gram panchayat action : संकरीवासियों ने अवैध शराब बिक्री और खुले में पशु चराई पर जताई नाराजगी, समाधान की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Gram panchayat action : रायपुर जिले के ग्राम संकरी (जावा) में अवैध शराब बिक्री और खुले में पशु चराई की बढ़ती समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। सोमवार को ग्राम पंचायत संकरी के सरपंच, उपसरपंच, पंचों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने तहसीलदार और थानाध्यक्ष को एक संयुक्त ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि इन समस्याओं पर तत्काल रोक लगाई जाए, अन्यथा ग्रामीणों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Gram panchayat action :

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh में कृषि और उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल, युवा अपनी क्षमता का उपयोग करें: मुख्यमंत्री साय

जनप्रतिनिधियों ने बताया कि गांव में खुलेआम अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, जिससे युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है और घरेलू विवाद, अपराध व सामाजिक असंतुलन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। महिलाओं और बुजुर्गों का कहना है कि गांव का माहौल पहले शांतिपूर्ण था, लेकिन अब शराब के कारण अशांति बढ़ती जा रही है। (Gram panchayat action)

इसी तरह, खुले में मवेशियों की चराई से किसानों की फसलें तबाह हो रही हैं। बार-बार मना करने के बावजूद मवेशियों को खुला छोड़ दिया जाता है, जिससे मेहनत से तैयार की गई फसलें बर्बाद हो रही हैं। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस दिशा में सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन के लिए विवश होंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अवैध शराब बिक्री पर कठोर कार्रवाई हो, और पशु मालिकों को चेतावनी देकर खुली चराई पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। (Gram panchayat action)

ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच लिना वर्मा, उपसरपंच सरिता साहू, सरपंच पति विक्की वर्मा, प्रतिनिधि निखिल वर्मा, कोटवार गिरवर दास मानिकपुरी, पंच कमलेश राव, गोपी साहू, कुबेर दास मानिकपुरी, डॉ. खेमन लाल साहू, राजू जांगड़े, भूपेंद्र कुर्रे, चंद्रकला यादव, राजकुमारी जांगड़े और शिवा साहू सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। (Gram panchayat action)

Back to top button
error: Content is protected !!