Google Analytics —— Meta Pixel

तपती गर्मी में HAPPY CLUB की पहल: दो प्याऊ घरों से राहगीरों को मिल रहा ठंडा सहारा

भूतेश्वरनाथ चौक से पंजाब बैंक तक सेवा का विस्तार, सैकड़ों लोगों को राहत

गरियाबंद। भीषण गर्मी में जब सूरज आग उगल रहा है और राह चलते लोगों की प्यास उनके कदम रोकने पर मजबूर कर रही है, ऐसे समय में HAPPY CLUB के युवाओं ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए नगर में दो सार्वजनिक प्याऊ घर शुरू कर आमजन को बड़ी राहत दी है।

यह भी पढ़े :- आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने थामा BJP का दामन, 4 और MP हो सकते हैं शामिल

HAPPY CLUB के तत्वावधान में पहला प्याऊ घर भूतेश्वरनाथ चौक पर और दूसरा पंजाब बैंक के सामने रायपुर रोड पर शुरू किया गया, जहां अब राहगीर, मजदूर, बस यात्री और ग्रामीण ठंडा पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते नजर आ रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति उपाध्यक्ष तरुण पप्पू ठाकुर, वरिष्ठ नागरिक मोहन देवांगन, छगन यादव (पार्षद) ऋषिकांत मोहरे, सुनील यादव, आशीष तिवारी और इमरान मेमन द्वारा किया गया। इस दौरान पूरे माहौल में सेवा और समर्पण की भावना स्पष्ट दिखाई दी।

HAPPY CLUB के सदस्य आशीष तिवारी और ऋषिकांत मोहरे ने बताया कि भीषण गर्मी में सबसे बड़ी जरूरत पानी की होती है। बाहर से आने वाले मुसाफिर, मजदूर और ग्रामीण अक्सर पानी के लिए भटकते हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए क्लब के युवाओं ने मिलकर यह पहल शुरू की। महज दो दिनों में तैयार हुए इन प्याऊ घरों ने अब सैकड़ों लोगों को राहत पहुंचानी शुरू कर दी है।

भूतेश्वरनाथ चौक पर स्थित प्याऊ घर जहां शहर के बीचों-बीच आने-जाने वालों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रहा है, वहीं पंजाब बैंक के पास बनाया गया प्याऊ घर ग्रामीण अंचल से आने वाले लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यहां रोज बड़ी संख्या में लोग ठंडा पानी पीकर राहत महसूस कर रहे हैं।

जिला अनुसूचित जाति उपाध्यक्ष तरुण पप्पू ठाकुर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा – “भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। HAPPY CLUB के युवाओं ने जो कार्य किया है, वह समाज के लिए प्रेरणा है।”

वहीं वरिष्ठ नागरिक मोहन देवांगन और ने कहा – “आज के समय में ऐसी सेवा भावना दुर्लभ हो गई है। युवाओं का यह प्रयास न केवल राहत पहुंचा रहा है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी दे रहा है।”

इमरान मेमन ने कहा – “गर्मी के इस भीषण दौर में राह चलते लोगों को ठंडा पानी मिलना सबसे बड़ी राहत है। HAPPY CLUB के साथ मिलकर यह सेवा कार्य करना हमारे लिए गर्व की बात है। हमारा प्रयास है कि कोई भी राहगीर प्यासा न रहे, यही हमारी सच्ची सेवा है।”

इस सराहनीय कार्य में तेज पाल कुकरेजा, सुब्रत पात्र अफरोज मेमन, प्रदीप अग्रवानी अतुल गुप्ता , राकेश ठाकुर, सुलभ, शुभम, भूपेंद्र कश्यप, गौरव पटेल, पित्तू देवांगन सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

भीषण गर्मी के इस दौर में HAPPY CLUB का यह कदम न सिर्फ प्यास बुझा रहा है, बल्कि इंसानियत और सेवा की एक मिसाल भी कायम कर रहा है, जिसकी चर्चा पूरे नगर में हो रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!