Google Analytics —— Meta Pixel

बाघ की मौत मामले पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, 10 दिन में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश

HC on Tiger Death: कोरिया में बाघ की मौत मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। साथ ही वन विभाग के उच्चाधिकरियों से जवाब मांगा है। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने कहा कि वन्य जीव और पर्यावरण नष्ट हो रहे हैं। अब क्या बचा है। वन्य जीव और जंगल नहीं बचा पाएंगे तो कैसे चलेगा? हाईकोर्ट ने मामले में वन और पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को 10 दिन के अंदर शपथ पत्र पर जवाब देने को कहा है, जिसमें उन्हें वन्यजीवों के संरक्षण के लिए उठाए गए कदम को बताना पड़ेगा। मामले की अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी। बता दें कि 8 नवंबर 2024 को सरगुजा संभाग के कोरिया वनमंडल के पास खनखोपड़ नाला के किनारे बाघ का शव मिला था।

यह भी पढ़ें:- बाघ की मौत मामले पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, 10 दिन में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश

मामले में संज्ञान लेते हुए चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और एके प्रसाद की डिवीजन बेंच ने कड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि बाघ की स्थिति को देखकर लग रहा है कि बदले की भावना से मारा गया है। HC ने निर्देश दिया है कि बाघों की मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच की जाए। साथ ही दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। चीफ जस्टिस ने कहा कि बाघ हिंदुस्तान में जल्दी मिलता नहीं है। यहां हैं तो वनकर्मी संरक्षण नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल, वन विभाग ने आधिकारिक तौर पर जहर के कारण मौत का कारण बताया है। इस मामले को लेकर CM साय ने भी कार्रवाई की है और 2 वनकर्मियों को निलंबित कर दिया है। (HC on Tiger Death)

क्षेत्रपाल विनय कुमार सिंह से मांगा जवाब

वहीं अंबिकापुर के मुख्य वन संरक्षक ने बैकुंठपुर के वन क्षेत्रपाल विनय कुमार सिंह से टाइगर के मौत के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि वनमंडलाधिकारी को खनखोपड़ नाला के किनारे एक टाइगर मृत हालत में मिला था। टाइगर की उम्र लगभग 4-5 साल थी। पोस्टमार्टम के दौरान पशु चिकित्सक ने प्राथमिक जांच में शव 4-5 दिन पुराना होना बताया। बाघ की मौत का कारण जहर खुरानी संभावित है। इस संबंध में स्पष्टीकरण 3 दिन के भीतर कोरिया वन संरक्षक के कार्यालय को प्रेषित करने को कहा गया है। जवाब समय पर प्राप्त नहीं होने और संतोषजनक नहीं होने पर एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी। (HC on Tiger Death)

Back to top button
error: Content is protected !!