Google Analytics —— Meta Pixel

Snake Bite in Train : चलती ट्रेन में यात्री को सांप ने डसा, बोगी में भय से मची भगदड़, पढ़े पूरी खबर

Snake Bite in Train : उत्तर प्रदेश के झांसी में चलती ट्रेन में यात्री को सांप के डस लेने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. झांसी से दिल्ली के लिए यात्रा कर रहे युवक को जनरल कोच में सांप ने डस (Snake Bite in Train) लिया. इसके बाद पूरे कोच में भगदड़ मच गई. ट्रेन के ग्वालियर रुकने पर यात्री को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

यह भी पढ़े :- बाघ की मौत मामले पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, 10 दिन में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश

यात्रियों में दहशत
बताया गया कि टीकमगढ़ निवासी भगवानदास श्रमिक हैं. जो अपने बेटे राज के साथ दिल्ली जा रहा था और दिल्ली जाने के लिए दादर अमृतसर एक्सप्रेस के जनरल बोगी में यात्रा कर रहा था. अचानक से ट्रेन में सांप कहां से आ गया. इस बात को लेकर अन्य यात्री भी अचरज में हैं. ऐसी संभावना बताई जा रही है के बीच में किसी स्टेशन पर या किसी आउटर पर जब ट्रेन रुकी होगी तब यह सांप कहीं से ट्रेन की जनरल बोगी में घुस गया होगा. लेकिन चलती ट्रेन में सांप के आ. जाने और एक यात्री को काटने की संभवत अपने आप में यह अजूबी घटना है लेकिन इस घटना के बाद यात्रियों में भय व्याप्त हो गया है. (Snake Bite in Train)

यह भी पढ़े :- कोरिया में बाघ की मौत मामले पर मुख्यमंत्री साय के कड़े तेवर, वनरक्षक राजवाड़े और वनपाल सिंह निलंबित

पीआरओ ने कहा अराजक तत्वों का काम
इस बीच किसी यात्री ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर घटना से रेल प्रशासन को अवगत कराया और यात्री के लिए मदद मांगी. यहां ट्रेन 10.30 बजे ग्वालियर पहुंची तो आरपीएफ ने भगवानदास को ट्रेन से उतारकर एम्बुलेंस द्वारा मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां भगवानदास का इलाज किया जा रहा है. मामले में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में ऐसे सांप नहीं निकलते, यह किसी अराजक तत्व ने किया है. यात्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Back to top button
error: Content is protected !!