चले थे भारत को घेरने… अमेरिकी सांसद ने बिलावल को लताड़ा, कहा- ‘पहले जैश-ए-मोहम्मद को तो खत्म करो’
Pakistan Delegation Embarrassed in America : बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में अमेरिकी दौरे पर वाशिंगटन डीसी पहुंचे पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को वरिष्ठ अमेरिकी सांसद ब्रैड शेरमैन ने कहा कि पाकिस्तान को “घृणित” आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद को खत्म करने के साथ-साथ धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए “हर संभव प्रयास” करना चाहिए। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेसी ब्रैड शेरमैन से मुलाकात की थी। बता दें कि भारत से गया सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान से उत्पन्न आतंकवाद से लड़ने के भारत के दृढ़ संकल्प के बारे में प्रमुख वार्ताकारों को जानकारी दी।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ सरकार सख्त: शराब बिक्री में अनियमितता पर शासन ने आबकारी अधिकारी को किया निलंबित
अमेरिकी सांसद ने किया ट्वीट
एक्स पर एक पोस्ट में, शेरमैन ने लिखा कि उन्होंने “पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को आतंकवाद और विशेष रूप से जैश-ए-मोहम्मद समूह से लड़ने और उसके खात्मे की बात कही, जिस आतंकी समूह ने साल 2002 में मेरे निर्वाचन क्षेत्र के डेनियल पर्ल की हत्या की थी।”
आतंकवादी उमर सईद शेख को 2002 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर डेनियल पर्ल के अपहरण और हत्या की साजिश रचने का दोषी ठहराया गया था। शेरमैन ने कहा कि पर्ल का परिवार अभी भी मेरे जिले में रह रहा है और “पाकिस्तान को इस घृणित समूह को खत्म करने और क्षेत्र में आतंकवाद से निपटने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।”
अमेरिकी सांसद ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से यह भी कहा कि, “पाकिस्तान में रहने वाले ईसाइयों, हिंदुओं और अहमदिया मुसलमानों को हिंसा, उत्पीड़न, भेदभाव या असमान न्याय प्रणाली के डर के बिना अपने धर्म का पालन करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाग लेने की अनुमति दी जानी चाहिए।”
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल
अमेरिकी सांसद ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से यह भी कहा कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा बना हुआ है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में रहने वाले ईसाई, हिंदू और अहमदिया मुसलमानों को हिंसा, उत्पीड़न, भेदभाव या असमान न्याय प्रणाली के डर के बिना अपने धर्म का पालन करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाग लेने दिया जाना चाहिए. (Pakistan Delegation Embarrassed in America)
डॉ. शकील अफरीदी का रिहाई
शेरमैन ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से अपील की कि वे अपनी सरकार को डॉ. शकील अफरीदी को रिहा करने की आवश्यकता के बारे में बताएं, जो ओसामा बिन लादेन को मारने में अमेरिका की मदद करने के लिए जेल में बंद हैं. उन्होंने कहा कि डॉ. अफरीदी को रिहा करना 9/11 के पीड़ितों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.
अफरीदी को 33 साल जेल की सजा
अफरीदी एक पाकिस्तानी डॉक्टर हैं, जिन्होंने बिन लादेन के परिवार के डीएनए नमूने इकट्ठा करने के लिए खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम चलाने में सीआईए की मदद की थी. मई 2011 में एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन के परिसर पर अमेरिकी हमले के तुरंत बाद अफरीदी को पाकिस्तानी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था. साल 2012 में, एक पाकिस्तानी कोर्ट ने अफरीदी को 33 साल जेल की सजा सुनाई थी. (Pakistan Delegation Embarrassed in America)




