Google Analytics —— Meta Pixel

चंगाई सभाएं भ्रम का माध्यम बन चुकी हैं, इन्हें बंद होना चाहिए : उपमुख्यमंत्री शर्मा

Chhattisgarh News : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने धर्मांतरण, चंगाई सभा, नक्सलवाद और बिहार चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कई मुद्दों पर राज्य सरकार की सख्त नीति और आने वाले कदमों की जानकारी साझा की।

यह भी पढ़े :- बिलासपुर में महिला ने रोते हुए सड़क पर बैठकर लगाई न्याय की गुहार, पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप

धर्मांतरण और चंगाई सभा पर सख्त रुख

विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार धर्मांतरण के खिलाफ नया कानून लाने जा रही है। यह कानून अन्य राज्यों से एक कदम आगे और अधिक सख्त होगा।
उन्होंने कहा,

“चंगाई सभाएं अब लोगों को भ्रमित करने का साधन बन चुकी हैं, इसलिए इन्हें बंद होना ही चाहिए। (Chhattisgarh News)

SP को दी गई सख्त हिदायत

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जिलों के एसपी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं –

“यदि परफॉर्मेंस नहीं दिखेगा तो कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी जिलों की स्थिति की समीक्षा की है और कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया गया है।

नक्सलवाद पर सरकार का रुख

बस्तर में भाजपा नेता की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए शर्मा ने कहा कि अब बस्तर की जनता नक्सलवाद के अंत की दिशा में है। उन्होंने कहा – “कई बड़े नक्सली आत्मसमर्पण की तैयारी में हैं। जो मुख्यधारा में आना चाहेंगे, उनका स्वागत होगा और सभी सुविधाएं दी जाएंगी। लेकिन जो हिंसा का रास्ता अपनाएंगे, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।”

बिहार चुनाव पर कांग्रेस पर तंज

बिहार चुनाव को लेकर विजय शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “पदयात्रा का विषय अच्छा है, लेकिन पहले यह बताएं कि पिछली पदयात्रा का क्या नतीजा निकला।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा और एनडीए पूरी मजबूती से चुनाव में उतरेंगे -“सीट बंटवारा तय हो चुका है, एनडीए की सरकार बनना तय है। कांग्रेस के नेताओं को देखना है कि वे वहां लड़ाई करेंगे या टिकट बेचेंगे। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!