स्वास्थ्य मंत्री का तो मजाक बन गया! अस्पताल वालों ने सर्जिकल टोपी की जगह ‘शूज कवर’ पहना दिया, पढ़े पूरी खबर
Bihar Health Minister: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे एक बार फिर ट्रोल हो गए हैं. इस बार तो अस्पताल ने ही उनकी फजीहत करा दी. दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे बेगूसराय जिले में सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे. ICU वार्ड में एंट्री करने से पहले उनको सेफ्टी किट की जगह जूते का कवर पहना दिया गया. अब मंत्री जी का जूते का कवर पहने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे (Bihar Health Minister) बीते शनिवार को बेगूसराय जिले में आए थे, जहां उन्होंने अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद सदर अस्पताल का भी निरीक्षण किया था. इसी क्रम में जब वह आईसीयू वार्ड में निरीक्षण करने जा रहे थे तो वहां पर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा पैर में लगाने वाले सेफ्टी किट (शू कवर) को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के सिर पर पहना दिया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं फोटो
वायरल हो तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बेगूसराय के सदर अस्पताल में बिहार सरकार के ICU वार्ड में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे (Bihar Health Minister) एवं डीएम तुषार सिंगला सहित कई लोग मौजूद थे, जिनको सेफ्टी किट नहीं पहनाया गया था. सिर्फ मंत्री मंगल पांडे और दो अन्य डॉक्टरों ने अपने सिर पर एक सेफ्टी कवर पहना था. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के सिर पर जो कवर दिख रहा है, वो शू कवर है।



