बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी भर्ती: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

Health Minister Jaiswal News: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जशपुर जिले के दौरे के दौरान राजा देवशरण जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों का हालचाल पूछा और जिला अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधा जांच उपकरणों समेत दवाओं की जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षित और संस्थागत प्रसव कराने के साथ ही अस्पताल की रख-रखाव के साथ ही स्वच्छता के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें:- मलेरिया और डायरिया पीड़ितों से मिले कलेक्टर, झाड़ फूंक और झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर से बचने की सलाह
उन्होंने सीटी स्कैन, पोषण पुनर्वास केंद्र, पंजीयन कक्ष, ओपीडी कक्ष, कैंसर वार्ड, ICU वार्ड, पोस्ट पेशेंट वार्ड, खून जांच लैब, मातृ शिशु स्वास्थ्य कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी कक्ष में सीलिंग फॉल लगाने हेतु प्राक्कलन बनाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जायसवाल ने आयुष्मान कार्ड समय पर बनाने कहा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों से बातचीत कर निरंतर बेहतर चिकित्सा सेवा देने प्रोत्साहित किया। (Health Minister Jaiswal News)
यह भी पढ़ें:- सांसद बृजमोहन का बड़ा बयान कहा- नगरीय निकाय चुनाव के पहले 500 रुपये में मिलने लगेगा गैस सिलेंडर
उन्होंने स्वास्थ्य सफाईकर्मियों से भी बातचीत की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए जिला अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सों की जरूरत है। आवश्यकता के अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती भी की जाएगी। ऑक्सीजन प्लांट की रिपेयरिंग कराई जाएगी। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन को सभी आवश्यकताओं का प्राक्कलन बनाकर प्रस्तुत करने की निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर, वार्ड और शौचालय को साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। (Health Minister Jaiswal News)
बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में स्वास्थ्य मामलों को लेकर लगातार सतकर्ता बरती जा रही है। साथ ही कार्रवाई भी की जा रही है। इस बीच बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर दो झोलाझाप डॉक्टरों की क्लिनिक सील कर दी गई है। एसडीएम कोटा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों क्लिनिकों का आकस्मिक निरीक्षण किया और उसे सील करने की कार्रवाई की। गौरतलब है कि कलेक्टर ने अवैध क्लिनिकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। टेंगनमाड़ा में दीपक गुप्ता का क्लिनिक हैं। यह क्लिनिक धर्मप्रताप पिता विशाल सिंह के मकान में चलाया जा रहा था। दीपक गुप्ता क्लिनिक में नहीं मिले। सरपंच, कोटवार और ग्रामीणों ने बताया कि वे गांव में नहीं है। इसी तरह करगी कला में डॉ. चिरंजित विश्वास के क्लिनिक को भी सील कर दिया गया है।




