Google Analytics —— Meta Pixel

भारत गौरव एक्‍सप्रेस में खाना खाते ही बिगड़ी 80 लोगों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र। रेल में सफर के दौरान रेलवे द्वारा दिया गया खाना खाने से 80 यात्रियों के बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। दरअसल, चेन्नई से पुणे आ रही भारत गौरव यात्रा ट्रेन में रेलवे का खाना खाकर 80 लोग बीमार पड़ गए।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने टनल से बचाए गए मजदूरों से की बात, जाना हालचाल 

बताया जा रहा है कि जानकारी के मुताबिक रेलवे द्वारा दिया गया खाना खाने के बाद करीब 80 लोगों को फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। सभी यात्रियों को पुणे के सुसून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेन देर रात जब पुणे रेलवे स्टेशन पहुंची तो सबसे सभी बीमार यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। उसके बाद पुणे के सुसून अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी यात्रियों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार ट्रेन में कुछ युवकों ने उन्हें जहरखुरानी का शिकार बनाया है। फिलहाल रेलवे मामले की जांच कर रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!