CG सीएम हाउस में हाईलेवल मीटिंग : छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सैलजा अचानक पहुंची राजधानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा (Chhattisgarh Congress in-charge) मंगलवार सुबह अचानक रायपुर दौरे पर पहुंची। यहां से वे सीएम हाउस पहुंचकर हाई लेवल मीटिंग कर रही हैं। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ स्पीकर चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी मौजूद हैं।
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं इस मीटिंग में प्रदेश में जारी शराब घोटाला विवाद, ED की कार्रवाई, कांग्रेस नेताओं पर एक्शन और संपत्ति कुर्की के कारण बने हालातों पर बात हो सकती है। सैलजा 6 दिन पहले भी रायपुर आईं थीं मगर इस दौरे ने कांग्रेसियों की धड़कनें तेज कर दी हैं।
यह भी पढ़े :- कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने वाली संस्था AISECT पर छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग की कार्रवाई
खबर ये भी है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदला जाना है, माना जा रहा है कि इस बैठक में इस मसले पर भी चर्चा हो सकती है। सैलजा के अचानक यूं रायपुर पहुंचने से चर्चा है कि दिल्ली हाईकमान का कोई अहम संदेश भी हो सकता है। कर्नाटक चुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की चर्चा पहले से ही थी।
6 दिन पहले ही बड़ी मीटिंग लेकर लौटीं थीं
कुमारी सैलजा 6 दिन पहले ही रायपुर में एक बड़ी मीटिंग लेकर लौटीं। इसमें प्रदेश के सभी महापौरों की बैठक ली गई थी। इस बैठक में महापौरों ने कांग्रेस के बड़े नेताओं की जमकर शिकायत की थी। सैलजा ने मंत्रियों से भी मुलाकात की थी। साल 2023 के चुनावों पर ये बैठक थी और प्रदेश प्रभारी ने सभी को जीत का टारगेट दिया था। Chhattisgarh Congress in-charge
इधर मुख्यमंत्री निवास में बैठक को काफी गोपनीय रखा गया है। सूत्र बताते हैं कि मीटिंग रूम में कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के अलावे अन्य कोई नहीं है। वहीं बैठक में करीब डेढ़ घंटे तक मौजूद रहने के बाद रूद्र कुमार गुरू बैठक से बाहर निकल चुके हैं। जानकारी के मुताबिक के मुताबिक प्रदेश प्रभारी कुमार सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावे विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मंत्रियों में टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, शिवकुमार डहरिया, मोहम्मद अकबर सहित अन्य मंत्री मौजूद हैं. वहीं जयसिंह अग्रवाल कोरबा से निकलकर कुछ देर में ही मीटिंग में शामिल होंगे।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह जब एयरपोर्ट पर कुमारी सैलजा पहुंची, तो किसी को भी इसकी जानकारी नहीं थी। यहां तक कांग्रेस के प्रोटोकॉल प्रभारी को भी इसकी जानकारी नहीं थी। अमूमन प्रदेश प्रभारी को लेने के लिए पीसीसी अध्यक्ष या संगठन का कोई बड़ा नेता पहुंचता है, लेकिन कुमारी सैलजा ने फोन कर सिर्फ गाड़ी लेकर कांग्रेस के एक पदाधिकारी को बुलाया, जहां से वो सीधे पहुंना पहुंची और सीएम हाउस में करीब दो घंटे से ज्यादा वक्त से मीटिंग ले रही है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में कांग्रेस में कुछ बड़ा फैसला हो सकता है। Chhattisgarh Congress in-charge



