Google Analytics —— Meta Pixel

ऐतिहासिक पहल: 100+ पुनर्वासित पूर्व नक्सली पहली बार देखेंगे विधानसभा की कार्यवाही

लोकतंत्र की मुख्यधारा में लौटे - गृहमंत्री विजय शर्मा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के इतिहास में पहली बार सौ से अधिक पुनर्वासित पूर्व नक्सलियों को सदन की कार्यवाही देखने का अवसर दिया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसे लोकतंत्र के लिए सकारात्मक और ऐतिहासिक पहल बताया।

यह भी पढ़े :- गृह मंत्री शर्मा की पहल: आत्मसमर्पित नक्सलियों ने किया नंदन वन जंगल सफारी का भ्रमण, पुनर्वास की ओर बढ़ते कदम

मीडिया से चर्चा में गृहमंत्री ने कहा कि जो लोग कभी भारत के संविधान को नहीं मानते थे, आज वही विधानसभा की कार्यवाही देखकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व नक्सलियों को उनके निवास पर आमंत्रित किया गया, जहां रेड कार्पेट बिछाकर उनका स्वागत किया गया।

विजय शर्मा ने कहा, “आज वे समाज की मुख्यधारा में लौट चुके हैं, पुनर्वासित हैं और लोकतंत्र के साथ खड़े हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि कई पूर्व नक्सलियों से व्यक्तिगत बातचीत कर उनकी समस्याओं, रोजगार और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई।

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात

गृहमंत्री ने बताया कि होली से पहले प्रदेश के लगभग 24 लाख किसानों के खातों में 10 हजार करोड़ रुपये की राशि जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में यह राशि सीधे किसानों को हस्तांतरित की जाएगी।

कस्टोडियल डेथ पर सियासत

पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel द्वारा सदन में सही जानकारी नहीं देने के आरोपों पर विजय शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कस्टोडियल डेथ की संख्या 66 है, जबकि पूर्ववर्ती सरकार के समय यह आंकड़ा 70 से 90 के बीच रहा।

गृहमंत्री ने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल सदन में कुछ और और बाहर कुछ और बयान देते हैं, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा होती है।

नव्या मलिक मामले पर स्पष्टीकरण

विजय शर्मा ने कहा कि नव्या मलिक का नाम सूची में नहीं होने पर सवाल उठाया गया, जबकि अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों की सूची में वही शामिल किए जाते हैं जिनके खिलाफ एक से अधिक एफआईआर दर्ज हों। नव्या मलिक के खिलाफ केवल एक मामला दर्ज है, इसलिए उनका नाम सूची में शामिल नहीं किया गया।

घोटालों पर जवाब देने को तैयार सरकार

गृहमंत्री ने कहा कि यदि विपक्ष सवाल उठाता है, तो कोयला, डीएमएफ और शराब घोटाले जैसे मामलों पर भी सरकार तथ्यात्मक जवाब देने को तैयार है। उन्होंने कहा, “सदन में कुछ और और बाहर कुछ और कहना जनता को भ्रमित करना है। सच सामने आना चाहिए।”

Back to top button
error: Content is protected !!