जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान 2 जगहों पर हादसा, एक की मौत, 38 घायल, 25 लोग रथ के नीचे दबे

Accident During Rath Yatra: गुजरात के अहमदाबाद में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, दरियापुर काडियानाका रास्ते में एक इमारत की दूसरी मंजिल की बालकनी का हिस्सा गिर गया। इसकी चपेट में आकर रथ यात्रा के दर्शन कर रहे एक शख्स की मौत हो गई। जबकि 3 बच्चों समेत 38 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस हादसे के पीछे नगर पालिका की लापरवाही भी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक रथ यात्रा मार्ग के सभी खतरनाक और जर्जर घरों को नोटिस दिया जाना था, लेकिन जांच के बाद भी इस मकान के लिए कोई नोटिस जारी नहीं किया गया था। 

यह भी पढ़ें:- गरियाबंद पुलिस विभाग में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 151 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा था तब महानगर पालिका की टीम नोटिस लेकर घर पहुंच गई। इधर, उत्तरप्रदेश के आगरा में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। इसके बाद महिलाओं और बच्चों समेत करीब 25 लोग रथ के नीचे दब गए, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। लोगों को हल्की चोटें आई हैं। जगन्नाथ रथ यात्रा बल्केश्वर महादेव मंदिर से निकाली गई थी। रथ यात्रा में शामिल होने के लिए महादेव मंदिर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। मंदिर के मुख्य गेट पर रथ खड़ा था। रथ के बिल्कुल पास एक छोटा मंच बना था, जिस पर ढोल ताशे बज रहे थे। (Accident During Rath Yatra)

सैकड़ों भक्त रथ को खींचने के लिए रस्सा हाथ में लेकर खड़े थे। अचानक रस्सा खींचने से रथ आगे बढ़ गया, जिससे रथ और मंच के बीच में खड़ी महिलाएं, बच्चे और बाकी लोग नीचे दब गए। इसके बाद वहां मौजूद लोग रथ को रोकने के लिए दौड़े। रथ को पीछे की ओर धकेला गया। तब जाकर नीचे दबे लोगों को बाहर निकला जा सका। रेस्क्यू की गई महिला श्रद्धालु ने कहा कि वो नीचे आ गई थी। वो तो अंतिम समय पर रथ रुक गया, नहीं तो गंभीर चोट आ जाती। गनीमत रही कि समय रहते रथ को और आगे बढ़ने से रोक लिया गया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। (Accident During Rath Yatra)

Related Articles

Back to top button