Trending

राशिफल 22 सितम्बर 2021 : बुधवार को कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें अपना राशिफल

Whatsaap Strip

आज का राशिफल : 22सितम्बर 2021, दिन-बुधवार। तिथि-द्वितीया। नक्षत्र – रेवती। चन्द्र राशी – मीन। व्रत – श्राद्ध द्वितीया। कार्य सिद्ध सफल योग। सूर्योदय से – 8:07 तक। महिष वाहन – वर्षा योग प्रबल। भद्रा पंचक – दिन रात। मूल – दिन रात। राशिफल – मीन, मेष राशि सर्व सफलता पूर्ण दिन। मिथुन, तुला – सुख बाधक दिन।

बुध का तुला में प्रवेश – 09:02 बजे से राशियों पर प्रभाव

अशुभ, कार्य बाधक बुध – मेष, मिथुन, सिंह, तुला, कुम्भ, वृश्चिक राशी के लिए विघ्न बाधा में कमी करेगा। जिनकी बुध दशा चल रही होगी उनको अधिक ऋणात्मक प्रभाव होगा| ग्रह का उपाय/मन्त्र बुधवार के दिन करना उपयोगी होगा। शुभ सफलता, लंबित कार्य पूर्ण, विद्या, प्रतियोगी प्रतियोगिता में सफलताप्रद वृष, कर्क, कन्या, धनु, मकर, मीन राशी के लिए सिद्ध होगा।

आज का राशिफल (22 सितम्बर 2021)

मेष राशि (Aries) – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ.

विशेष रुप से धन की हानि, व्यय या विनियोजन के योग है। अपने व्यय पर विशेष ध्यान देने रखें। आप लोगों से व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें। इन दिनों आप कोई परामर्श,बीच वचाव या विवाद में भी न पड़ें। व्यर्थ में झगड़े की संभावना है। असावधानी अहम को ठेस पहुँचा सकती है। कार्यालय में बाधाएं आ सकती हैं। आप अविचलित रहें, क्योंकि ये शीघ्र ही निकल जाएंगी।

यह भी पढ़ें : श्राद्ध (पितर) पक्ष : श्राद्ध का महत्व क्या हैं, कौन कर सकता हैं तर्पण एवं कितनी पीढ़ी तक करने का हैं नियम, पढ़ें पूरी खबर

वृष राशि (Taurus) – ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो.

चन्द्रमा की स्थिति  लक्ष्यों की प्राप्ति व प्रयासों में सफलता दर्शाती है । आप ख्याति का वृद्धि का समय हैं। यह समय धन की दृष्टि से भी सौभाग्यपूर्ण है। बकाया राशि की प्राप्ति, धन की प्राप्ति हो ने के योग हैं, प्रयास करे। आर्थिक लाभ की आप आशा कर सकते हैं। घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है। आपको रुचि पूर्ण उत्तम भोजन, वस्त्र सुख योग है। आपके सामने आने वाली हर परिस्थिति निराकृत होगी। आज सम्पन्न किया गया हर कार्य आपको प्रसन्नता देगा। मन में पूर्ण संतोष का साम्राज्य रहेगा। मित्र एवं परचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विजय पथ के पथिक होंगे आप।

मिथुन राशि (Gemini) – का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, ह.

यह समय इच्छापूर्त्ति, लक्ष्यप्राप्ति तथा सांसारिक व भौतिक सुख प्राप्त करने का है। यदि आप कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो उपयुक्त समय है। आप व आपका परिवार सामान्य रुप से सुखी रहेंगे। यह समय आपके कार्यस्थल के लिए भी शुभ है। आप सम्मान, पदोन्नति एवम् प्रशंसा की आशा कर सकते हैं। निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। इस विशेष समय में आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। माह की सर्वश्रेष्ठ अवधि का सर्वाधिक प्रयोग करिए। बिना समय का अपव्यय कर, अधिकतम उपयोग प्रयोग करिए। जिस कार्य को भी हाथ में लेंगे, उसकी पूर्णता सुनिश्चित समझिए। निर्णय या लंबित कार्य पूर्ण करने  के लिए एसा सर्वोत्तम समय दो दिन बाद नहीं मिलेगा। यात्रा स्थगित रखिये, परामर्श या meeting के परिणाम अनुकूल नहीं होंगे।

कर्क राशि (Cancer) – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो.

तुलनात्मक रूप से पुरुष वर्ग के लिए दिन अधिक व्यवधान पूर्ण रहेगा। यह स्वास्थ्य से सम्बन्धित नकारात्मक परिणामों का सूचक है। परिवार के किसी सदस्य अथवा सम्बन्धी का स्वास्थ्य व्याय एवं व्यस्तता का कारण बन सकता है। मानसिक रुप से आप अशांत व आस-पास के व्यक्तियों के प्रति सशंकित रह सकते हैं। आप विषाद, व्यर्थ का भय व मानसिक संताप को दूर रखने का भरसक प्रयास करें। यात्रा के योग भी प्रबल है। धन व्यय करने पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ ऐसा न करें जिससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा अथवा कार्यालय में सम्मान कम हो। यात्रा स्थगित रखिये, परामर्श या meeting के परिणाम अनुकूल नहीं होंगे।

सिंह राशि (Leo) – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे.

वित्तीय दृष्टि से भी अपके लिए ये कठिन समय है। आपको हानि हो सकती है। भाग्य की समस्या रहेगी ।शरीर स्वस्थ रहेगा। लाभ की स्थिति उत्तम है। स्थाई लाभ की योजना बनेगी। आर्थिक खर्च बढ़ेगा। मंगल कार्य में धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्त्री वर्ग द्वारा भाग्य की वृद्धि होगी। भाइयों पर व्यय अथवा उनसे सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें : श्राद्ध (पितर) पक्ष : जानिए कितने प्रकार के होते हैं श्राद्ध, उनका क्या हैं महत्व और विधि, पढ़ें पूरी ख़बर

कन्या राशि (Virgo) – टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो.

जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। यह समय सुख व कार्यों में सफलता का द्योतक है। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ है। आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सहायक दिन है। नए मित्र, विशेषकर विपरीत लिंग वाले मित्र बनाने हेतु यह समय अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा और आपको अपने जीवनसाथी के साथ आमोद-प्रमोद के अवसर भी मिलेंगे। संतान आपके जीवन के सुख में और अधिक वृद्धि करेगी। दिन की इस अवधि में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप स्वयं अपने आप में व परिवार के साथ शान्ति अनुभव करेंगे। इस दिन को कुल मिलाकर सुख से परिपूर्ण कहा जा सकता है।

तुला राशि (Libra) – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते.

स्त्री वर्ग के लिए दिन बाधा एवं  व्यवधान पूर्ण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख समन्वय रहेगा। आपको आमोद-प्रमोद के अवसर भी मिलेंगे।संतान आपके जीवन के सुख में और अधिक वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन की शान्ति होगी। आप स्वयं अपने आप में व परिवार के साथ शान्ति सुख एवं प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। दिन कुल मिलाकर सुख से परिपूर्ण कहा जा सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू.

सकारात्मक परिवर्तन होंगे। यह समय सुख व कार्यों में सफलता का द्योतक है। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ है। अटका हुआ पैसा पुन: प्राप्त हो सकता है। आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सहायक होगी। प्रेम या  नए मित्र, मित्र बनाने हेतु यह समय अनुकूल हैरोजगार, व्यवसाय मे आशा के अनुरूप सफलता की प्रबल संभावनाएं है। शत्रु वर्ग के विरुद्ध सफलता का उत्तम अवसर हैं।

धनु राशि (Sagittarius) – ये, यो, भ, भी, भू, ध, फ, ढ, भे.

स्त्री वर्ग की तुलना मे पुरुष वर्ग के लिए दिन अधिक व्यवधान पूर्ण रहेगा। सुविधा, असहयोग, समन्वयहीन, अपेक्षा के विपरीत स्थिति का  समय है। किसी शुभ समाचार की आशा मत कीजिए। सूचना भी सत्यता से परे हो सकती हैं। यह रोजमर्रा के जीवन में परेशानियों व बाधाओं का दिन है। आर्थिक दृष्टि से भी यह काल लाभ पूर्ण नहीं है। आपको धन वसूली में कठिनाई आ सकती है। सक्रियता, विनियोजन, विपणन, लेनदेन, महत्वपूर्ण कार्य लंबित/स्थगित, रखना ही श्रेयष्कर होगा।

यह भी पढ़ें : श्राद्ध पक्ष : पितर (श्राद्ध) पक्ष में वह आवश्यक बातें जो हमें हमेशा ध्यान रखना चाहिए, पढ़े पूरी जानकारी

मकर राशि (Capricorn) – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी.

अच्छे लोगों से परिचय होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी पद प्रतिष्ठा के अच्छे अवसर हैं। विद्या के क्षेत्र में यश बढ़ेगा| सफलता मिलेगी। राजनीति में गौरव तथा सफलता के अवसर मिलेंगे। मित्र वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शासन या राज्य मैं आपके कार्य प्रगति पर रहेंगे।सज्जन वर्ग से विशेष सहयोग मिलेगा। व्यापार में प्रगति होगी समय का भरपूर उपयोग करने का सुझाव दिया जाता है। विरोधियों एवं लंबित कार्य मे सफलता मिलेगी। विरोधियों एवं लंबित कार्य मे सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)– गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द.

भाग्य की समस्या रहेगी। शरीर स्वस्थ रहेगा। लाभ की स्थिति उत्तम है। स्थाई लाभ की योजना बनेगी। आर्थिक खर्च बढ़ेगा। मंगल कार्य में धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी ।स्त्री वर्ग द्वारा भाग्य की वृद्धि होगी। भाइयों पर व्यय अथवा उनसे सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग भी प्रबल है।

मीन राशि (Pisces) – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची.

कल की तुलना में आज का दिन और भी अच्छा व्यतीत होगा। महत्वपूर्ण समाचार प्रसन्नता वर्धक रहेंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।व्यापारिक लाभ होगा। रोजगार में उच्च अधिकारी प्रशंसा करेंगे। कनिष्ठ वर्ग पूर्ण सहयोग करेगा। कार्य की योजना बनाकर उसको निपटाना अच्छा रहेगा। सफलता के अवसर अधिक है। नए अनुबंध या नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। विद्या के क्षेत्र में श्रेष्ठ सफलता के सुयोग हैं। नये कार्य, परामर्श एवं यात्रा में सावधानी अपेक्षित है।

(आज का राशिफल 22 सितम्बर 2021)

Related Articles

Back to top button