रायगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के ATM के लिए किया जा रहा उपयोग

PM Narendra Modi Visit in Chhattisgarh : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भाजपा के एक विशाल रैली को संबोधित किया। राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। मोदी ने कहा कि पूरे देश में आजकल उत्सव का माहौल है। आज छत्तीसगढ़ में भी मैं यही भाव, यही उमंग, यही उत्साह और यही उत्सव देख रहा हूं। उन्होंने कहा कि उत्सवों के इस मौसम में हर खुशी इस बार डबल हो गई है।

यह भी पढ़े : – नेशनल हाइवे 130 में दो यात्री बसों की आमने सामने भिड़त, 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल

इस बार भारत अपनी उपलब्धियों का उत्सव भी मना रहा है। कुछ ही दिन पहले हमारे वैज्ञानिकों ने भारत को चांद पर पहुंचा दिया। भारत का चंद्रयान वहां पहुंचा, जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच पाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन सफलताओं के बीच भारत ने G20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन किया। सफल G20 हर देशवासी की तपस्या का परिणाम है। ये 140 करोड़ भारतीयों के परिश्रम का परिणाम है।

मोदी ने कहा कि एक समय था जब छत्तीसगढ़ की पहचान नक्सली हमलों और हिंसा से ही हुआ करती थी। भाजपा सरकार के प्रयासों के बाद आज छत्तीसगढ़ की पहचान यहां के विकास कार्यों की वजह से हो रही है। कांग्रेस पर वार करते हुए मोदी ने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। लेकिन यहां जो कांग्रेस की सरकार है, वो विकास के काम में नहीं बल्कि सिर्फ हवा-हवाई बातों और दावों में जुटी रहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बीते 9 वर्षों में देश भर के गरीब परिवारों को करीब 4 करोड़ घर दे चुकी है। हम छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों को भी पीएम आवास योजना का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना चाहते थे। लेकिन कांग्रेस की सरकार यहां छत्तीसगढ़ के गरीबों के पक्के घर नहीं बनने दे रही है।

राज्य की भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस जिस तरह घोटालों की राजनीति करती है, उसमें सिर्फ उसके नेताओं की तिजोरी भरती है। गरीब कल्याण में भले ही पीछे हो, लेकिन भृष्टाचार में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को कांग्रेस के ATM के लिए उपयोग किया जा रहा है। झूठा प्रचार और आकंठ भ्रष्टाचार यही छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की पहचान है। उन्होंने कहा कि मोदी ने आपको गारंटी दी थी कि देश के गरीब को सशक्त बनाऊंगा। आज आप इसके परिणाम देख रहे हैं। सिर्फ 5 वर्षों में ही 13.5 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर आए हैं। ये इसलिए हुआ क्योंकि भाजपा सरकार ने गरीब के हित में योजनाएं बनाई। भाजपा ने गरीबों को गरीबी से लड़ने के साधन दिए। (PM Narendra Modi Visit in Chhattisgarh)

प्रधानमंत्री ने विपक्षी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि अब INDI गठबंधन ने तय किया है कि वे भारत की सनातन संस्कृति को समाप्त करके रहेगा यानी जो संस्कृति हज़ारों साल से भारत को एक किए हुए है, ये लोग सत्ता के लालच में उसे तोड़ना चाहते हैं। सनातन संस्कृति वह है जिसमें भगवान राम शबरी को मां कहकर उनके जूठे बेर खाने का आनंद लेते हैं। (PM Narendra Modi Visit in Chhattisgarh)

Related Articles

Back to top button