Road Accident in Chhattisgarh : रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर भीषण हादसा, तीन मृत, घायलों का इलाज जारी
Road accident in Chhattisgarh : राजधानी रायपुर से सटे अभनपुर-रायपुर हाइवे पर आज मंगलवार सुबह करीब 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जगदलपुर से रायपुर आ रही रॉयल ट्रैवल्स की स्लीपर बस (CG 04 E 4060) ने केंद्री के पास एक हाइवा वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: लॉजिस्टिक्स नीति 2025 को मिली हरी झंडी, निवेशकों को मिलेगा बड़ा लाभ
हादसा इतना भयानक था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार 20 यात्रियों में से तीन लोग, जिनमें एक महिला शामिल थी, मौके पर ही फंस गए। मृतकों में कोंडागांव के सरगीपाल निवासी अजहर अली (30 वर्ष), बलराम पटेल और बरखा ठाकुर की पहचान हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस, नया रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस और क्रेन की मदद से फंसे यात्रियों को निकाला गया। घायलों को तत्काल अभनपुर के शासकीय अस्पताल और अन्य नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायलों में सुमन देवी (60 वर्ष), संध्या कुमार (30 वर्ष), धनीराम सेठिया, गणेश्वर प्रसाद बर्मन और तीजन यादव शामिल हैं। (Road accident in Chhattisgarh)
पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। बचे हुए यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। (Road accident in Chhattisgarh)



