Google Analytics —— Meta Pixel

स्टील प्लांट में मौत का मंजर, गर्म लोहा गिरने से 8 श्रमिकों की दर्दनाक मौत

Visakhapatnam Steel Plant Fire : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित स्टील प्लांट में सोमवार को हुए भीषण औद्योगिक हादसे में कम से कम 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा प्लांट के एसएमएस-2 (Steel Melting Shop) और एसटीसी-3 यूनिट में उस समय हुआ, जब अत्यधिक तापमान पर मौजूद पिघले हुए लोहे (मोल्टेन स्टील) को क्रेन के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जा रहा था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब 1500 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान वाले पिघले स्टील से भरा लैडल (Ladle) अचानक क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे गर्म धातु बड़ी मात्रा में नीचे कार्यरत मजदूरों पर जा गिरी। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।(Visakhapatnam Steel Plant Fire)

घटना की सूचना मिलते ही प्लांट की फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री Vangalapudi Anita ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला कलेक्टर और पुलिस आयुक्त से फोन पर चर्चा कर स्थिति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। घटना की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री स्वयं दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं।

प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर लैडल में तकनीकी खराबी या संचालन संबंधी त्रुटि को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। (Visakhapatnam Steel Plant Fire)

यह भी पढ़े :- ममता बनर्जी को बड़ा झटका? TMC के 20 सांसदों के बागी तेवर की चर्चा, स्पीकर को पत्र भेजे जाने का दावा

Back to top button
error: Content is protected !!