छात्रावास अधीक्षक भर्ती के लिए 21 से 24 अक्टूबर तक दस्तावेज सत्यापन, पढ़ें पूरी खबर
Hostel Superintendent Recruitment: छत्तीसगढ़ की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में तृतीय श्रेणी के प्रशिक्षण अधिकारियों, छात्रावास अधीक्षक और छात्रावास अधीक्षिका की भर्ती के लिए अगले चरण का दस्तावेज सत्यापन 21 से 24 अक्टूबर तक किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सड्डू में होगा। संचालक रोजगार और प्रशिक्षण के अनुसार प्रशिक्षण अधिकारी के वर्कशॉप कैल्कुलेशन एंड साइंस एंड इंजीनियरिंग ड्राइंग, मैकेनिक डीजल और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए 21 अक्टूबर को दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट-2024, छत्तीसगढ़ ने 7 गोल्ड जीतकर बनाया दबदबा
इसी तरह प्रशिक्षण अधिकारी के वेल्डर, वायरमैन, फिटर ट्रेड के लिए 22 अक्टूबर, प्रशिक्षण अधिकारी के कम्प्युटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, कारपेंटर, टर्नर ट्रेड के लिए 23 अक्टूबर और प्रशिक्षण अधिकारी के ड्राइवर कम मैकेनिक, सिविंग टेक्नोलॉजी, हॉस्पिटल हाउस कीपिंग, मशीनिष्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, शीट मेटल वर्कर, सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस (अंग्रेजी) ट्रेड समेत छात्रावास अधीक्षक/ छात्रावास अधीक्षिका के अभ्यर्थियों का 24 अक्टूबर को दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन उपरांत अगले दिन दोपहर 12 बजे तक दस्तावेज सत्यापन स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा और आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। (Hostel Superintendent Recruitment)
पांच गुना ज्यादा अभ्यर्थियों का होगा दस्तावेज सत्यापन
इस चरण के लिए रिक्त और संभावित रिक्त पदों के विरूद्ध लगभग तीन से पांच गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। अभ्यर्थी इस चरण के दस्तावेज सत्यापन के लिए अपने अध्यापकीय अनुभव के दौरान प्राप्त किए गए वेतन का बैंक द्वारा सत्यापित स्टेटमेंट सहित अपने समस्त दस्तावेज तैयार रखें। दस्तावेज सत्यापन में बुलाये जाने वाले विभिन्न व्यवसायों के अभ्यर्थियों के कटऑफ अंक व्यापमं द्वारा जारी मेरिट के आधार पर अलग से जारी किया जा रहा है। अभ्यर्थी इस संबंध में अद्यतन जानकारी के लिए संचालनालय की वेबसाइट http://cgiti.cgstate.gov.in/ और अपने लॉगिन ID का नियमित अवलोकन कर सकते हैं। (Hostel Superintendent Recruitment)
पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी
वहीं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के लिए सहायक प्रोग्रामर (जॉबदार) के लिए 3 अगस्त 2024 से 2 सितंबर 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। इस पद के लिए 108 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदन का चयन समिति की ओर से सूक्ष्म जांच किया गया। दावा आपत्ति के लिए 09 अक्टूबर 2024 तक समय सीमा निर्धारित थी। दावा आपत्ति में आवेदनों का निराकरण के बाद फिर पात्र/अपात्र की सूची जिले की वेबसाइट में जारी की जा रही है। इसमें कुल पात्र आवेदनों की संख्या 57 और अपात्र आवेदनों की संख्या 51 है। (Hostel Superintendent Recruitment)



