Chhattisgarh: अंधविश्वास ने ली दो सगे भाइयों की जान, 4 की स्थिति गंभीर
Chhattisgarh : सक्ती जिले में एक बार फिर अंधविश्वास का खेल देखने को मिला है. बता दें कि यहां पर अंधविश्वास के फेर में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग बेहोश हो गए हैं, मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि अपने गुरुदेव की तस्वीर रखकर छः लोग साधना कर रहे थे. मंत्रोच्चार के दौरान दो युवकों की हालत बिगड़ने से जान चली गई, ये पिछले दो- तीन दिन से पूजा कर रहे थे।
यह भी पढ़ें:- अचानक छात्रावास पहुंचे कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, छात्रों से पूछी उनकी समस्याएं
जानिए क्या है पूरा मामला
पूरा मामला सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के लोहारकोट के तांडुल डीह ग्राम का है, जहां बंद कमरे में पूजा उपासना के कारण दो सगे भाई विक्की गोंड एवं विकास गोंड की मौत हो गई है वहीं अन्य चार लोग बेहोश हुए हैं,जिसमें दो की मानसिक स्थिति सही नहीं है, बताया जा रहा है कि सभी छः लोग अपने किसी गुरुदेव की तस्वीर रखकर साधना कर रहे थे, वे पिछले दो तीन दिन से पूजा कर रहे थे, इसमें मंत्रोच्चार के दौरान दो युवकों की हालत बिगड़ने से मौत हो गई है, कमरा पूरी तरह से बंद था। (Chhattisgarh )

मृतकों की पहचान विक्की सिदार (22 वर्ष) और विक्रम सिदार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। हालांकि घर में साधना कर रहे युवकों की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई यह जांच का विषय है। पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। इस मामले में एसपी अंकिता शर्मा ने कहा, पीएम रिपोर्ट और परिवार वालों के बयान के बाद ही मामले का सच सामने आएगा। (Chhattisgarh )



