Google Analytics —— Meta Pixel

पति ने तोड़ा मोबाइल, पत्नी ने बीच चौराहे पर जड़े 15 थप्पड़

ललितपुर (उ.प्र.): रक्षाबंधन के दिन ललितपुर के इलाइट चौराहे पर पति-पत्नी का अनोखा मामला चर्चा का विषय बन गया। पत्नी ने मोबाइल तोड़ने पर पति की बीच चौराहे पर जमकर पिटाई कर दी।

यह भी पढ़े :- Vande Bharat Train : पीएम मोदी ने 3 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी, बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का उद्घाटन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला ने पति के बाल पकड़कर घसीटा और करीब 10 मिनट में 15 से ज्यादा थप्पड़ जड़े। गुस्से में वह पत्थर से मारने की कोशिश भी करने लगी, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप पर उसने पत्थर फेंक दिया।

महिला का आरोप है कि पति ने पहले भी कई बार मारपीट की, शराब पिलाई और ग्वालियर व इंदौर में भी उसे प्रताड़ित किया। दोनों ने लव मैरिज की थी, महिला सामान्य जाति से और पति आदिवासी जाति से है।

यह भी पढ़े :- नक्सलवाद के खात्मे के लिए सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि अभी किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!