Google Analytics —— Meta Pixel

अननेचुरल सेक्स और मारपीट से तंग पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, 40 हजार की सुपारी देकर पति का सिर कराया कलम

Husband Murder in Balodabazar: बलौदाबाजार जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां हथबंद थाना क्षेत्र में कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने एक शख्स की तलवार से हत्या कर दी। इसके बाद सिर धड़ से अलग कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। जबकि सिर को करीब 10 किलोमीटर दूर ले जाकर जमीन में गाड़ दिया गया, ताकि पहचान और सबूत मिटाए जा सकें। इस पूरे हत्याकांड की मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी निकली, जिसने 40 हजार रुपए की सुपारी देकर पति की हत्या करवाई। दरअसल, 11 जनवरी 2026 की सुबह करीब 4:30 बजे मजगांव के पास हथबंद-भाटापारा रेलवे लाइन पर लोगों ने एक शव पड़ा देखा।

यह भी पढ़ें:- रायपुर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.28 करोड़ की ठगी, मुंबई क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर ठगों ने रिटायर्ड डॉक्टर को ठगा

सूचना मिलते ही हथबंद पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक पर पड़े शव का सिर गायब था और गला धारदार हथियार से काटा गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक हल्की नीली जींस पहने हुए था। दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में G.K. JOSHI लिखा हुआ था, जो इस अंधे हत्याकांड में पहचान का सबसे अहम सुराग बना। पुलिस ने करीब 80 जवानों की टीम के साथ 4 किलोमीटर के दायरे में तलाशी अभियान चलाया। सोशल मीडिया, मुनादी, सीसीटीवी फुटेज और आसपास के गांवों में पूछताछ की गई। करीब चार दिन बाद शव की पहचान गैस कुमार जोशी (39) के रूप में हुई, जो बेमेतरा के भोथीडीह गांव का रहने वाला था। (Husband Murder in Balodabazar)

पहचान होते ही पुलिस ने उसकी पत्नी कुसुम जोशी (35) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती के बाद उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। पूछताछ में कुसुम ने बताया कि उसका पति उस पर अवैध संबंधों का शक करता था, लगातार मारपीट करता था और अननेचुरल सेक्स के लिए मजबूर करता था। इतना ही नहीं वह पत्नी पर दूसरे पुरुषों से भी संबंध बनाने का दबाव डालता था। इन अत्याचारों से तंग आकर उसने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

मामा के जरिए सुपारी किलर्स से संपर्क

कुसुम ने दरचुरा में रहने वाले अपने मामा राजेश भारती (32) को आपबीती बताई। मामा ने उसे दो कॉन्ट्रैक्ट किलर्स दारासिंह अनंत (44) और करन अनंत (34) से मिलवाया। चारों के बीच 40 हजार रुपए में गैस कुमार जोशी की हत्या का सौदा तय हुआ। पुलिस के मुताबिक करीब एक साल पहले भी कुसुम ने सुपारी किलर्स के जरिए पति की हत्या कराने की कोशिश की थी, लेकिन वह साजिश नाकाम रही। इसके बाद दोबारा योजना बनाई गई। साजिश के तहत कुसुम अपने पति को मामा के घर दरचुरा गांव ले गई। वहां पहले से ही दोनों सुपारी किलर्स मौजूद थे। सभी ने मिलकर गैस कुमार को जमकर शराब पिलाई। नशे की हालत में पत्नी समेत चारों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। मारपीट के बाद गैस कुमार बेहोश हो गया। (Husband Murder in Balodabazar )

20 किलोमीटर दूर ले जाकर सिर कलम

बेहोश गैस कुमार को कार में डालकर करीब 20 किलोमीटर दूर हथबंद-भाटापारा रेलवे ट्रैक के पास ले जाया गया, जहां तलवार से उसका सिर कलम कर दिया गया। हत्या के बाद धड़ को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, ताकि मामला हादसा लगे। इसके बाद मामा और दोनों सुपारी किलर्स गैस कुमार का सिर करीब 10 किलोमीटर दूर ले जाकर जमीन में गाड़ आए। हत्या के समय पत्नी मामा के घर पर ही थी और सीधे मर्डर स्पॉट पर मौजूद नहीं थी। बलौदाबाजार SP भावना गुप्ता ने बताया कि पत्नी कुसुम जोशी, उसका मामा राजेश भारती और दोनों सुपारी किलर्स दारासिंह अनंत, करन अनंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई कार, तलवार, मोबाइल समेत अन्य अहम सबूत जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह मामला न सिर्फ रिश्तों में छिपी क्रूरता को उजागर करता है, बल्कि कानून-व्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

Back to top button
error: Content is protected !!