Google Analytics —— Meta Pixel

ICICI Loan Scam: चंदा कोचर दोषी करार, पति के जरिए ली गई 64 करोड़ की रिश्वत – ट्रिब्यूनल का बड़ा फैसला

रिश्वत वीडियोकॉन को 300 करोड़ का लोन मंजूर करते वक्त ली ग

ICICI Loan Scam: ICICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर को Videocon ग्रुप को 300 करोड़ रुपये का लोन मंजूर करने के एवज में 64 करोड़ रुपये की रिश्वत (ICICI Loan Scam) लेने का दोषी ठहराया गया है। यह फैसला एक अपीलीय ट्रिब्यूनल ने सुनाया है, जिसने इस पूरे प्रकरण को ‘क्विड प्रोक्वो’ यानी लेन-देन के बदले में लाभ का क्लासिक मामला बताया।

यह भी पढ़े :- जगदीप धनखड़ का अचानक इस्तीफा: अब कौन बनेगा अगला उपराष्ट्रपति? पढ़े पूरी खबर

रिश्वत का ट्रांजैक्शन कैसे हुआ?

ट्रिब्यूनल के अनुसार, ICICI बैंक द्वारा Videocon को लोन मंजूर करने के ठीक उसी दिन, Videocon समूह की एक कंपनी SEPL (Superior Energy Private Ltd) से 64 करोड़ रुपये ‘न्यूपावर रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड’ (NRPL) को ट्रांसफर किए गए।

यह कंपनी कागजों पर भले ही Videocon के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत के नाम पर थी, लेकिन वास्तविक नियंत्रण दीपक कोचर के पास था, जो चंदा कोचर के पति हैं। दीपक NRPL के मैनेजिंग डायरेक्टर भी थे।

चंदा कोचर ने छिपाई महत्वपूर्ण जानकारी

रिपोर्ट के मुताबिक, चंदा कोचर उस आंतरिक समिति का हिस्सा थीं, जिसने Videocon को लोन मंजूर किया था। इसके बावजूद उन्होंने अपने पति की उस कंपनी के साथ व्यवसायिक साझेदारी का जिक्र नहीं किया, जिसे लोन दिया जा रहा था। यह बैंक की हितों के टकराव (Conflict of Interest) और नैतिकता संबंधी नीतियों का सीधा उल्लंघन माना गया।

पहले की राहत को भी ट्रिब्यूनल ने ठहराया गलत

ट्रिब्यूनल ने उस पूर्ववर्ती प्राधिकरण के फैसले को भी खारिज कर दिया, जिसने चंदा कोचर और उनके पति की 78 करोड़ रुपये की संपत्ति को रिलीज करने का आदेश दिया था।

फैसले में कहा गया कि उस आदेश में गंभीर सबूतों को नजरअंदाज किया गया था, जबकि ED ने ठोस दस्तावेजी साक्ष्यों और घटनाक्रम की स्पष्ट टाइमलाइन के आधार पर संपत्तियों को जब्त किया था।

ट्रिब्यूनल का यह फैसला बैंकिंग क्षेत्र में नैतिकता, पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर एक बड़ा संदेश देता है। साथ ही यह भी स्पष्ट करता है कि ऊंचे पदों पर रहते हुए निजी हितों को छिपाना और उसका लाभ उठाना कानून की नजर में अपराध है। (ICICI Loan Scam)

Back to top button
error: Content is protected !!