Google Analytics —— Meta Pixel

डॉक्टर की पर्ची के बिना प्रतिबंधित दवा बेची तो खैर नहीं, होगी कार्रवाई

भिलाई: नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम अब और तेज कर दी गई है। पुलिस कंट्रोल रूम में सोमवार को मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक हुई। बैठक में एएसपी सिटी ने मेडिकल संचालको से कहा डॉक्टरी पर्ची के बिना प्रतिबंधित दवा किसी को ना दें।

नशे को लेकर चलाया जा रहे अभियान में मेडिकल स्टोर संचालक भी पुलिस के सहभागी बने। शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी एसपी अभिषेक झा ने कहा कि बिना किसी डॉक्टर के पर्ची के कोई भी मेडिकल स्टोर संचालक किसी भी हालत में प्रतिबंधित दावों को ना बेचें एवं रोगी को सत्यापन अवश्य करें, बाहरी व्यक्ति को बिना सत्यापन के दवा ना दें।

यह भी पढ़े :- PM जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजातियों तक पहुंच रही है विकास की रोशनी: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

यह सिर्फ कानूनी रूप से गलत है, बल्कि इस तरह का व्यवहार लोगों में नशीली दवाओं के प्रयोग को बढ़ाता है। नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मूहिम में सभी मेडिकल संचालक अपना सहयोग दें। एएसपी ने मेडिकल स्टोर संचालक को कंधे से कंधा मिलाकर अपना सहयोग कर नशा मुक्त समाज बनाने में अहम भूमिका निभाने की बात कही। जिला में अन्य नशे के साथ दवाओं का नशा भी काफी प्रचलन में है।

ऐसी स्थिति में नशे के खिलाफ चलाई जारी मूहिम में मेडिकल स्टोर संचालकों का सहयोग कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक समस्या है इसीलिए इसे दूर करने में समाज के सभी लोग मिलकर कार्य करें । इस बैठक में जिला मेडिकल स्टोर संचालकों के प्रतिनिधि अध्यक्ष वकार हसन कामदार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर को विश्वास दिलाया है, कि नशे के खिलाफ इस मूहिम में सारे मेडिकल स्टोर संचालक प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करेंगे । किसी मेडिकल स्टोर पर डॉक्टर की पर्ची के बिना दवाई नहीं दी जाएगी। बैठक में उप निरीक्षक संकल्प राय, दीपक बंसल सचिव, सत्येंद्र जैन कोषाध्यक्ष, जयवीर गुप्ता पीआरओ मेडिकल स्टोर संचालक सहित उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!