Google Analytics —— Meta Pixel

मिडिल ईस्ट युद्ध का असर: रसोई गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा, आम लोगों को लगा महंगाई का झटका

LPG Cylinder Price Hike : मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी (LPG Cylinder Price Hike) कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद दिल्ली में घरेलू सिलेंडर के दाम 853 रुपए से बढ़कर 913 रुपए हो गए हैं।

यह भी पढ़े :- Rashifal 7 March 2026: आज शनिवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

वहीं 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 115 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। नई दरों के अनुसार दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1883 रुपए और मुंबई में 1835 रुपए में मिलेगा। गैस की बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू कर दी गई हैं। (LPG Cylinder Price Hike)

रिफाइनरियों को प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत सरकार भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। शुक्रवार को सरकार ने सभी एलपीजी रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है, ताकि देश में गैस की सप्लाई प्रभावित न हो। इसमें सरकारी और निजी दोनों रिफाइनरियां शामिल हैं।

एनर्जी की कमी नहीं होगी: हरदीप सिंह पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद भारत को ऊर्जा की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर उठ रही चिंताओं पर यह बयान दिया।

भारत के पास पर्याप्त गैस रिजर्व

सरकारी सूत्रों के अनुसार देश के पास फिलहाल पर्याप्त गैस और पेट्रोलियम उत्पादों का भंडार मौजूद है। क्रूड ऑयल, पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक है। तेल कंपनियां जरूरत पड़ने पर गल्फ क्षेत्र के अलावा अन्य देशों से भी आयात कर रही हैं।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर असर से बढ़ी चिंता

जानकारी के मुताबिक युद्ध के बाद ईरान द्वारा अहम समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने से कच्चे तेल की आपूर्ति में बाधा की आशंका बढ़ गई है। इसी कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। सरकार इस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। (LPG Cylinder Price Hike)

Back to top button
error: Content is protected !!