सेमरिया में बच्चों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, श्री लक्ष्मीनारायण मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में शिशु रोग विशेषज्ञ की सेवाएं शुरू
रायपुर। रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, मेन रोड सेमरिया (रायपुर) में अब बच्चों के उपचार एवं देखभाल की सुविधाएं और मजबूत हो गई हैं। अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ऐश्वर्या सिंह की सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
यह भी पढ़े :- भारत का पहला अंतरिक्ष मिशन 2026: आज उड़ान भरेगा पीएसएलवी-सी62
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि “आपके बच्चे की सेहत, हमारी पहली प्राथमिकता” के उद्देश्य के साथ यहां बच्चों के लिए समस्त बाल रोगों का उपचार एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ऐश्वर्या सिंह ने कहा कि बचपन के हर पड़ाव पर सही देखभाल, समय पर टीकाकरण और उचित सलाह बेहद जरूरी होती है। सामान्य बुखार से लेकर नवजात शिशु की विशेष देखभाल तक, अनुभवी विशेषज्ञ की सलाह बच्चों को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में मदद करती है।
यहां मिलेंगी ये सुविधाएं
- सभी प्रकार के टीकाकरण
- पोषण संबंधी सलाह
- बुखार, खांसी, सर्दी का उपचार
- कम वजन वाले बच्चों की देखभाल
- नवजात शिशु की देखभाल व सलाह
- समस्त बाल रोगों का उपचार एवं देखभाल
ओपीडी समय
- प्रतिदिन: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
- रविवार: अवकाश
- टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध
संपर्क करें
श्री लक्ष्मीनारायण मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल
रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग, मेन रोड सेमरिया, रायपुर (छ.ग.) मो.: 7987071757




