Google Analytics —— Meta Pixel

राजधानी में पुरानी रंजिश ने लिया खौफनाक रूप, गैंगवार में युवक की हत्या, दूसरा घायल

Raipur Gangwar News : राजधानी रायपुर में बीती रात दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश के चलते हुई गैंगवार (Raipur Gangwar News) में एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़े :- अश्लील कार्यक्रम पर पुलिस की सख्ती, आयोजन समिति के 14 लोग गिरफ्तार

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारते हैं। वारदात के समय पूरे इलाके की लाइट बंद कर दी गई थी, जिससे यह वारदात योजनाबद्ध रूप से की गई प्रतीत होती है।

इस गैंगवार (Raipur Gangwar News) में आदित्य कुर्रे की मौत हो गई, जबकि अभय सारथी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। फिलहाल सभी आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!