Google Analytics —— Meta Pixel

महिला हेल्पलाइन में युवक ने लगाई गुहार, मेरी पत्नी नहाती नहीं है, मुझे तलाक चाहिए…

अलीगढ़ (उत्तरप्रदेश) : मेरी पत्नी नहाती नहीं है मुझे उससे तलाक चाहिए। यह मांग चंडौस थाना क्षेत्र के एक युवक ने जब वूमन प्रोटेक्शन सेल के सामने रखी तो हर कोई हैरान रह गया।

युवक ने बताया कि दो साल पहले क्वार्सी के नगला पटवारी की युवती से उसका निकाह हुआ था। निकाह के बाद से ही दोनों में नहाने को लेकर तकरार होने लगी। वह रोज पत्नी को समझाता कि रोज नहाया करो, पर वह सुनती ही नहीं थी और लड़ने पर आमादा हो जाती थी। इस बीच दंपती को एक बेटा भी हो गया। मगर, विवाद नहीं थमा।

यह भी पढ़ें:  दूध पीने की जिद करने पर मासूम को मिली ऐसी सजा, मां ने जमीन पर पटका

पिछले दिनों युवती ने घरेलू कलह की वुमन प्रोटेक्शन सेल में शिकायत की। युवक को बुलाया गया तो उसने बताया कि पत्नी रोजाना नहाती नहीं है। इसलिए विवाद होता है। अब वह इसके साथ नहीं रहता चाहता, उसे तलाक चाहिए। यह अजीबोगरीब दलील सुनकर टीम भी हैरान रह गई। फिलहाल दोनों की काउंसलिंग जारी है। सेल की काउंसलर नीतू सारस्वत ने बताया कि पहली बार इस प्रकार का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दोनों के बीच सुलह कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!