Google Analytics —— Meta Pixel

India Flood News: देश में बारिश और बाढ़ का कहर जारी, अकेले गुजरात में अब तक 69 लोगों की मौत

India Flood News: देश में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र समेत देश के 25 से ज्यादा राज्यों में बारिश हो रही है। मुंबई के पालघर के वसई इलाके में बुधवार को लैंडस्लाइड में कई लोगों के दबे होने की खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी मे लो-प्रेशर बना हुआ है, जिसकी वजह से अगले चार दिन तक छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित गुजरात और महाराष्ट्र है। मंगलवार को पूरे देश में 289 मिमी बारिश हुई। देश के कई जिले ऐसे हैं जो अभी भी अच्छी बारिश के लिए तरस रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक देश में अब तक औसत से 9% ज्यादा बारिश हो चुकी है। ठाणे के दिवा इलाके में बारिश के चलते पानी भर गया। सड़क नहीं देख पाने के कारण एक शख्स कार समेत फंस गया। बाद में उसे स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बाहर निकला।

वहीं मुंबई के पास पालघर के वसई में बुधवार सुबह लैंडस्लाइड हुआ। कई लोग दब गए। NDRF की टीम ने अब तक दो लोगों को जिंदा निकाला है। जबकि तीन लोग अब भी फंसे बताए जा रहे हैं। एक घर को नुकसान पहुंचा है। किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है। महाराष्ट्र में बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। बाढ़ वाले स्थानों से 95 लोगों को निकाला गया। आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि NDRF की 13 टीमों और SDRF की 3 टीमों को राज्य के संवेदनशील जिलों में तैनात किया गया है। गुजरात में कई गांवों का संपर्क टूट गया है, जिसके बाद अधिकारियों को लोगों को बचाने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात करने पड़े हैं। बाढ़ से अब तक 69 लोगों की जान जा चुकी है। लोगों को बचाने के लिए NDRF की टीमें काम कर रही हैं। दो दिन में 2 हजार से ज्यादा लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों से निकाला गया है। राजकोट में बुधवार को भी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला किया गया है। (India Flood News)

गुजरात के 15 तहसीलों में 8 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। नर्मदा जिले के दडियापाड़ा में सबसे ज्यादा 22 इंच बारिश हुई। कच्छ जोन में सबसे ज्यादा 75%, दक्षिण गुजरात जोन में 52%, सौराष्ट्र में 43%, पूर्वी गुजरात में 35% और उत्तरी गुजरात में 23% बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं सूरत समेत छोटा उदयपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, तापी, नवसारी और वलसाड में भारी बारिश जबकि खेडा, आणंद, पंचमहाल, दाहोद, वडोदरा, दमण, अमरेली, भावनगर, मोरबी, कच्छ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजकोट में बारिश के मद्देनजर स्कूल-कॉलेज बंद किए गए। इधऱ, मंगलवार को राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुई। हालांकि भोपाल में मंगलवार को सुबह हुई बारिश के बाद थोड़ी देर के लिए धूप भी निकली, लेकिन शाम होते-होते फिर बारिश शुरू हो गई। इंदौर में अब तक 10 इंच बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने भोपाल समेत राज्य के 33 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इंदौर में बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे, लेकिन तेज बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक यहां 14 जुलाई से तेज बारिश का दौर शुरू होगा, जो 17 और 18 जुलाई तक जारी रहेगा। (India Flood News)

 
राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में अब तक 46% से ज्यादा बरसात हो चुकी है। इसके साथ ही भारी बारिश के चलते राजस्थान का मध्यप्रदेश से संपर्क कट गया है। तेज बारिश से पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद कोटा-श्योपुर का संपर्क कट गया। इधर, तमिलनाडु के लगभग 12 जिलों में अभी पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। देश के उत्तर पश्चिमी क्षेत्राें में बारिश की कमी है। इनमें राजस्थान के पश्चिमी जिले शामिल हैं। (India Flood News)

Back to top button
error: Content is protected !!