Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

India Post Recruitment : 10वीं पास के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

India Post Recruitment : भारतीय डाक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। इसके लिए दिल्ली ने मेल मोटर सर्विस डिपार्टमेंट के तहत स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन (India Post Recruitment) मांगे हैं।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार 15 मार्च तक या उससे पहले आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के जरिए कुल 29 पदों को भरा जाएगा।

ये भी पढ़ें: MBBS in Ukraine : जानिए क्यों मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन जाना पसंद करते हैं भारतीय छात्र

महत्वपूर्ण तिथि एवं अन्य जानकारी –

  • आवेदन करने की अंतिम तिथि- 15 मार्च
  • कुल पद: 29 स्टाफ कार ड्राइवर (साधारण ग्रेड)
  • उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10 वीं) किया हो और हल्के और भारी मोटर वाहन के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस
  • और तीन साल का अनुभव होना जरूरी है।
  • उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • वेतनमान: 19,900 – 63,200 / – (स्तर -2)
  • उम्मीदवारों का चयन अनुभव और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।
Back to top button
error: Content is protected !!