Google Analytics —— Meta Pixel

मेड इन इंडिया के आगे सुपरपावर भी फेल ! ब्रह्मोस की ताकत ने ग्लोबल मार्केट में मचाया तहलका, दुनिया का नया हथियार हब बन रहा भारत !

Indian Defense Exports: कभी अपनी रक्षा जरूरतों के लिए हथियारों के आयात पर दुनियाभर में निर्भर रहने वाला भारत आज वैश्विक रक्षा बाजार में एक नए युग की शुरुआत कर चुका है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की ओर से स्वदेशी हथियारों और विशेषकर ब्रह्मोस मिसाइल के अचूक और विध्वंसक प्रदर्शन ने दुनिया के बड़े-बड़े महाशक्तियों को भी हैरान कर दिया है। दुश्मन के ठिकानों को पलक झपकते नेस्तनाबूद करने वाली इस ताकत ने साबित कर दिया है कि मेड इन इंडिया अब सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर सुरक्षा का नया पैमाना बन चुका है। जंग के मैदान में ब्रह्मोस की ताकत और सटीकता ने ग्लोबल मार्केट में भारतीय रक्षा उपकरणों की मांग को आसमान पर पहुंचा दिया है।

यह भी पढ़ें:- झीरम घाटी केस में NIA की विशेष कोर्ट में अंतिम सुनवाई जारी, मामले में फिर गरमाई सियासत, फैसले पर टिकी शहीद परिवारों की नजरें

पश्चिमी देशों के महंगे और जटिल हथियारों को छोड़कर अब दुनिया के तमाम देश भारत के स्वदेशी और भरोसेमंद साजो-सामान की तरफ रुख कर रहे हैं। फिलीपींस और वियतनाम के बाद अब इंडोनेशिया भी भारत का मुरीद बन गया है। वैश्विक मंच पर भारतीय रक्षा निर्यात ने तहलका मचा दिया है। हालिया प्रमुख सौदों पर नजर डालें तो फिलीपींस से $37.5 करोड़ का ऐतिहासिक रक्षा सौदा पहले ही फाइनल हो चुका है। वियतनाम से $62.9 करोड़ की बड़ी डिफेंस डील पर मुहर लगी है। इंडोनेशिया के साथ $20 से $30 करोड़ के रक्षा सौदे फाइनल हुए हैं। इसके अलावा यूरोप, पश्चिम एशिया, लैटिन अमेरिका और अफ्रीका के कम से कम एक दर्जन देश आज ब्रह्मोस मिसाइल को खरीदने के लिए कतार में खड़े हैं और इसमें गहरी रुचि दिखा रहे हैं। (Indian Defense Exports)

उत्पादन क्षमता में भारी इजाफा

बढ़ती वैश्विक मांग को समय पर पूरा करने के लिए भारत ने अपनी विनिर्माण क्षमताओं का अभूतपूर्व विस्तार किया है। देश के चार प्रमुख शहरों जैसे हैदराबाद, नागपुर, पिलानी और लखनऊ में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स शुरू की जा चुकी हैं। इन नए प्लांट्स की क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये अकेले हर महीने कम से कम चार मिसाइलें बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं। यानी वैश्विक बाजार में जैसी डिमांड होगी, सप्लाई उससे भी तेज रफ्तार से होगी। भारत डिफेंस सेक्टर में यहीं रुकने वाला नहीं है, बल्कि भविष्य की रणनीतिक योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। ब्रह्मोस के पानी के अंदर (सबमर्सिबल) से लॉन्च होने वाले वेरिएंट और इसके कॉम्पैक्ट संस्करण पर विकास कार्य तेजी से जारी है। (Indian Defense Exports)

भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत

इन घातक मिसाइलों को भारत के गर्व, स्वदेशी लड़ाकू विमानों तेजस और एलसीए एमके 2 से जोड़ने की ऐतिहासिक तैयारी चल रही है, जिससे भारतीय वायुसेना की ताकत अजेय हो जाएगी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और ब्रह्मोस की इस रफ्तार ने यह साफ कर दिया है कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की यह उड़ान भारत को एक ग्लोबल सुपरपॉवर बनाने के सपने को हकीकत में बदल रही है। भारत का यह बढ़ता रक्षा निर्यात सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि देश की बढ़ती हुई सामरिक और रणनीतिक ताकत का सबसे बड़ा प्रमाण है। कभी हथियारों के आयात पर निर्भर रहने वाला देश आज दुनिया को सुरक्षा कवच देने की स्थिति में आ गया है। ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया है कि आत्मनिर्भर भारत का रक्षा मॉडल अब वैश्विक सुरक्षा की नई धुरी बन चुका है। भारत का यह बढ़ता रक्षा निर्यात सिर्फ एक व्यापारिक सौदा नहीं, बल्कि दुनिया के पटल पर भारत की बढ़ती हुई अजेय सामरिक ताकत का सबसे बड़ा सबूत है।

Back to top button
error: Content is protected !!