Google Analytics —— Meta Pixel

न्यायधानी में फिर मासूम बच्ची से दरिंदगी, चॉकलेट का बहाना देकर अब 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म

Bilaspur Minor Rape : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से फिर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सिरगिट्टी इलाके में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म और मौत का मामला सामने आने से तीसरे ही दिन फिर एक 5 साल की बच्ची दुष्कर्म का शिकार हुई है. मामला कोनी थाना क्षेत्र का है. इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़े :- इंसानियत शर्मसार! डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में रखे रखे 4 लाशें हो गए कंकाल, अब तक नहीं आए परिजन

दरअसल, कोनी थाना क्षेत्र में रहने वाली 5 साल की बच्ची के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट लिखाई कि उनकी लड़की को गांव के ही नाबालिग लड़कों ने चॉकलेट खिलाने का लालच दिया और अपने घर ले गए. फिर उसके साथ दुष्कर्म (Bilaspur Minor Rape) किया है.

मामले की रिपोर्ट पर कोनी पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया. पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई कर किशोर न्याय बोर्ड बिलासपुर में पेश कर सभी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा दिया है.

बता दे बीते दिनों 3 साल की मासूम बच्ची का दुष्कर्म कर हत्या के मामले में पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. परिजन और स्थानीय आरोपियों को फांसी देने और उन पर बुलडोजर एक्शन की मांग कर रहे हैं. मंगलवार को पूरे इलाके में बंद भी रखा गया. (Bilaspur Minor Rape)

Back to top button
error: Content is protected !!