Google Analytics —— Meta Pixel

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: सक्ती जिले के विकास में महिला शक्ति की है विशेष भागीदारी

International Women Day 2024: वर्तमान समय में हमारे समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी है। महिला शक्ति के सम्मान में पूरे विश्व में 8 मार्च 2024 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। नवगठित सक्ती जिले के विकास में भी महिला कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर, CEO और शिक्षिका जैसे अतिमहत्वपूर्ण पदों पर अपने दायित्वों का निर्वहन के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सक्ती जिले के गठन से पहले ही जिले में OSD के रूप में महिला IAS अधिकारी नूपुर राशि पन्ना की नियुक्ति हुई, जिन्होंने नवगठित जिले के विकास में पूरे समर्पण और लगन से कार्य करते हुए जिले को आगे बढ़ाया। इसी कड़ी में IAS नूपुर राशि पन्ना ने सक्ती जिले की पहली कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभाला।

यह भी पढ़ें:- जब लड़खड़ाती आवाज में जवान नरेंद्र ने बयां की शौर्य की दास्तान, सुनकर भावुक हुए CM साय

शुरुआती दौर में कम संसाधन और सीमित स्टाफ की चुनौतियों के बीच भी जिला कलेक्टर पन्ना ने बेहतर मार्गदर्शन और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेरित किया। कलेक्टर आम जनता को शासन की योजनओ से ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित कराने के उद्देश्य से जमीनी स्तर पर चल रहे विभिन्न विभागीय कार्यों का पूरी तत्परता से लगातार निरीक्षण करती है। आम जनता की सुविधाओं के लिए कलेक्टर पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है। उनके दिशानिर्देशन में जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी जैसी आधारभूत सुविधाओं समेत अन्य कार्यों का तेजी से विस्तार हो रहा है। हाल ही में कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान आमजन के सड़क दुर्घटना में पाए जाने पर उन्हें स्वयं हॉस्पिटल पहुंचाकर उन्हें त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी थी। (International Women Day 2024)

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना इन दिनों अपने व्यस्ततम समय से कुछ समय जिले के युवाओं के लिए प्रतिदिन निकाल कर IAS, IPS, आर्मी, एयरफोर्स जैसे अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं का मार्गदशन कर रही हैं। इसी तरह उनके द्वारा जिले के विकास में पूरी संवेदनशीलता के साथ कई बेहतर कार्य किए जा रहे हैं और विभागीय अधिकारिओं को भी आमजन को शासन की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। जिले की कलेक्टर पन्ना एयर कंडीशन से बाहर निकलकर खुले आसमान के नीचे अपने जिले के अधिकारियों के साथ धरातल पर काम करने पर विश्वास करती है। IAS नूपुर राशि पन्ना बहुत ही सरल और सहज स्वभाव की धनी है और मूलतः झारखंड की रहने वाली हैं। कलेक्टर पन्ना सक्ती जिले की पहली और 2015 बैच की IAS अधिकारी हैं। (International Women Day 2024)

छत्तीसगढ़ की पहली महिला IPS हैं अंकिता शर्मा 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की रहने वाली अंकिता ने शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल से की है। ग्रेजुएशन करने के बाद अंकिता ने MBA किया और वे MBA में गोल्ड मेडलिस्ट भी है। इसके बाद अंकिता शर्मा UPSC परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली चली गईं। अंकिता को पहले दो प्रयासों में UPSC परीक्षा में सफलता नहीं मिली। उन्हें साल 2018 में तीसरे प्रयास में सफलता मिली और 203वीं रैंक हासिल हुई। वे होम कैडर पाने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला UPSC हैं। नक्सल प्रभावित बस्तर में उन्हें नक्सल ऑपरेशन की इंचार्ज भी बनाया गया और मई 2022 में वह खैरागढ़ की SP बनी। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के पिता राकेश शर्मा व्यापारी हैं और मां सविता शर्मा गृहिणी हैं। अंकिता तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं। छत्तीसगढ़ की पहली महिला UPSC अधिकारी अंकिता शर्मा अपने दबंग अंदाज के लिए मशहूर हैं। (International Women Day 2024)

डॉ. कल्पना राठौर हैं स्त्री रोग विशेषज्ञ सर्जन 

सक्ती जिले के MCH अस्पताल में MBBS एम एस डॉ. कल्पना राठौर स्त्री रोग विशेषज्ञ सर्जन के रूप में अपनी सेवा दे रही है। नवीन जिला गठन उपरांत महज एक वर्ष में सक्ती जिले के एमसीएच अस्पताल में अकेले स्त्री रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. कल्पना राठौर के द्वारा 568 सफल सीजेरियन आपरेशन, 10 जटिल गर्भाशय आपरेशन, 368 महिला नसबंदी कर कीर्तिमान स्थापित की है।डॉक्टर कल्पना राठौर का मूल गांव डोंगिया पोरथा है। साथ ही इनका ससुराल भी पोरथा है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नवोदय विद्यालय मल्हार से पूरी की। इसके बाद मेडिकल कॉलेज रायपुर से MBBS की उपाधि प्राप्त की, जिसके बाद 1 साल तक अपोलो अस्पताल बिलासपुर में जूनियर डॉक्टर के रूप में कार्य करते हुए उच्च अध्ययन में लगी रही और उनका चयन एम.एस. गायनेकोलॉजी में रायपुर मेडिकल कॉलेज में हुआ। (International Women Day 2024)

यहां से उन्होंने एम.एस. की उपाधि लेकर अपने विशेषज्ञ चिकित्सक करियर की शुरुआत की। उन्होंने निजी चिकित्सालय में सेवा न देकर हमेशा सरकारी चिकित्सालय में ही अपनी सेवा दी है। डॉक्टर कल्पना राठौर एक अच्छी डॉक्टर होने के साथ ही एक कुशल गृहिणी भी है। अपने माता-पिता की सेवा और सास-ससुर की सेवा के लिए भी हमेशा तत्पर रहती है। इनके पति भी डॉक्टर है, जो कि अभी सक्ती जिले के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी पद पर कार्यरत है। उनकी बेटी कक्षा पहली में पढ़ाई कर रही है। एक अच्छी गृहिणी होने के साथ-साथ एक कामयाब स्त्री रोग विशेषज्ञ सर्जन के रूप में डॉ कल्पना राठौर का नाम सुप्रसिद्ध है। (International Women Day 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!