Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, रवि सिन्हा बनाए गए नए रॉ चीफ

IPS officer Ravi Sinha: छत्तीसगढ़ के सीनियर IPS अफसर रवि सिन्हा को केंद्र सरकार से बड़ी जिम्मेदारी मिली है। दरअसल, वे देश के नए RAW चीफ होंगे । वरिष्ठ IPS अधिकारी रवि सिन्हा को देश की खुफिया एजेंसी RAW (Research & Analysis Wing) का नया चीफ नियुक्त करने की मंजूरी दी गई है। रवि सिन्हा, सामंत कुमार गोयल की जगह लेंगे, जिनका रॉ चीफ का कार्यकाल 30 जून को पूरा हो रहा है। रवि सिन्हा का कार्यकाल दो साल के लिए होगा।

यह भी पढ़ें:- कोरबा के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी आग, 3 लोगों की मौत

बता दें कि रवि सिन्हा 1988 बैच के IPS अफसर हैं। रॉ के मौजूदा चीफ सामंत गोयल की सेवाएं केंद्र सरकार ने दो बार बढ़ाई हैं और अब 30 जून को उनका कार्यकाल खत्म होने वाला है। रवि सिन्हा 30 जून को ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे। उनका कार्यकाल इस पद पर 2 साल का रहेगा। केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ बनने के बाद रवि सिन्हा 10 जनवरी साल 2022 से ही सेंट्रल डेपुटेशन पर हैं और प्रदेश के सीनियर IPS संजय पिल्ले और मुकेश गुप्ता भी रवि सिन्हा के साथ 1988 बैच के IPS रहे हैं। संजय पिल्ले इस वक्त जेल DG की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। जबकि मुकेश गुप्ता रिटायर हो चुके हैं। (IPS officer Ravi Sinha)

जारी आदेश के मुताबिक रवि सिन्हा 30 जून को सामंत कुमार गोयल की जगह लेंगे। सिन्हा 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं, जो अभी कैबिनेट सचिवालय में स्पेशल सेकेटरी के पद पर कार्यरत हैं। रवि सिन्हा बिहार के भोजपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पढ़ाई की। रवि ने साल 1988 में UPSC की परीक्षा पास की। उन्हें भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के तौर पर मध्यप्रदेश कैडर मिला। साल 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल इलाकों को काटकर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की। तब सिन्हा तकनीकी रूप से छत्तीसगढ़ काडर में चले गए। (IPS officer Ravi Sinha)

जानकारी के मुताबिक IPS रवि सिन्‍हा को ‘ऑपरेशन मैन’ के नाम से भी जाना जाता है। वो खुफिया तरीके से काम करने के लिए जाने जाते हैं। रवि सिन्हा को भारत के पड़ोसी देशों के मामले में विशेषज्ञ माना जाता है। वे जम्मू-कश्मीर में भी सेवाएं दे चुके हैं और उत्तर पूर्वी राज्यों के साथ ही देश के अन्य हिस्सों में भी तैनात रह चुके हैं। रवि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से भी दूरी बनाकर रखते हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंटरनेट पर उनकी तस्वीर ढूंढना भी मुश्किल है। मौजूदा रॉ चीफ सामंत गोयल पंजाब कैडर के IPS हैं। जून 2019 में उन्हें रॉ चीफ नियुक्त किया गया था। उन्होंने अनिल धस्माना की जगह ली थी। (IPS officer Ravi Sinha)

Back to top button
error: Content is protected !!