Google Analytics —— Meta Pixel

Iran-Israel Ceasefire : ईरान-इजरायल संघर्ष थमा, दोनों देशों ने हवाई और अन्य प्रतिबंध हटाए

Iran-Israel Ceasefire : ईरान और इजरायल के बीच हालिया संघर्ष के बाद लागू हुए सीजफायर के कुछ ही दिनों में दोनों देशों ने सामान्य स्थिति बहाल करने की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं।

यह भी पढ़े :- राजधानी एक और वारदात से हड़कंप: किशोर पैकरा केस के बाद रायपुर में फिर लाश मिलने का मामला, युवती समेत तीन संदिग्ध हिरासत में

ईरान ने अपने एयरस्पेस को नागरिक उड़ानों के लिए फिर से खोल दिया है, जो संघर्ष के दौरान सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था। साथ ही, इजरायल ने भी अपने यहां लागू सभी तरह के अस्थायी प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की है, जिनमें घरेलू उड़ानें, सीमा नियंत्रण और आपातकालीन प्रतिबंध शामिल थे।

इन निर्णयों को सीजफायर (Iran-Israel Ceasefire )के प्रति दोनों देशों की गंभीरता और शांति बहाली की दिशा में सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस कदम का स्वागत किया गया है। संयुक्त राष्ट्र और कई देशों ने उम्मीद जताई है कि यह अस्थायी सीजफायर आगे चलकर स्थायी शांति वार्ता का रास्ता खोलेगा।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बी-2 बॉम्बर्स का वीडियो शेयर किया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक वीडियो शेयर किया है। करीब 57 सेकेंड के इस वीडियो में अमेरिका के खतरनाक बी-2 बॉम्बर्स विमान को दिखाया गया है। वीडिया में यह दिखाया गया है कि कैसे इस विमान में ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया है।

यरुशलम में अमेरिकी दूतावास आज से खुलेगा

ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर (Iran-Israel Ceasefire) के बाद यरुशलम स्थित अमेरिकी दूतावास आज से खुल जाएगा। एक बयान में दूतावास खुलने की बात कही गई है। ईरान के साथ युद्ध के चलते इसे एहतियातन बंद कर दिया गया था।

Back to top button
error: Content is protected !!