Google Analytics —— Meta Pixel

Israel Iran Conflict: खामेनेई की मौत के बाद भड़का एशिया, कराची में अमेरिकी दूतावास जला

Israel Iran Conflict: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद कई देशों में अमेरिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। पाकिस्तान के कराची स्थित अमेरिकी दूतावास पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर आगजनी की। बताया जा रहा है कि गुस्साई भीड़ ने दूतावास परिसर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।

यह भी पढ़े :- Rashifal 1 March 2026: आज रविवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक हालात पर काबू पाने की कोशिश जारी है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

इजराइल-ईरान जंग के बीच पुणे के 84 छात्र दुबई में फंसे

इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर भारतीय छात्रों पर भी पड़ा है। पुणे के एक संस्थान के MBA के 84 छात्र दुबई में फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय सुरक्षा हालात के चलते एयरस्पेस बंद होने से उनकी उड़ानें प्रभावित हुई हैं। फिलहाल छात्रों को सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है और भारतीय दूतावास संपर्क में है।

विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के मद्देनज़र भारत के विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। नागरिकों को अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। (Israel Iran Conflict)

इराक में अमेरिकी ठिकाने पर हमला, बगदाद में दूतावास का घेराव

खामेनेई की मौत के बाद ईरान समर्थित गुटों ने इराक में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है। बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास के बाहर भी प्रदर्शनकारियों ने घेराव किया। क्षेत्र में तनाव चरम पर है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय हालात पर नजर बनाए हुए है। (Israel Iran Conflict)

Back to top button
error: Content is protected !!