Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में IT की छापेमारी, कारोबारियों में हड़कंप

IT Raids: आयकर विभाग ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में एक बार फिर से छापेमारी की है। आयकर विभाग की टीम रायगढ़, कोरबा और रायपुर में कोयला कारोबार से जुड़े लोगों के घर कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही 50 लोगों की टीम राजधानी पहुंची थी। रायगढ़ में NR इस्पात के मालिक संजय अग्रवाल के ठिकानों पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- राजधानी समेत कई इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 6 लोगों की मौत

वहीं गजानंद नगर में कोयला कारोबारी राकेश शर्मा के ठिकाने पर भी कार्रवाई की जा रही है। रायपुर में लॉ विस्टा सोसायटी में रामगोपाल अग्रवाल के घर टीम जांच कर रही है। रिंटू सिंह, जय अम्बे ट्रांसपोर्टर के मालिक जोगेन्दर के भाई के राजधानी स्थित गोल्डन स्काई स्थित घर में टीम दस्तावेज खंगाल रही है। NR इस्पात के मालिक संजय अग्रवाल ने पिछले दिनों राज्य सरकार से 5000 करोड़ रुपए का एमओयू साइन किया था। इसके साथ ही उन्होंने पिछले 2 साल में अपने प्लांट का एक्सटेंशन दो हजार करोड़ रुपए की लागत से कराया था। इसके बाद से ही वह आईटी के रडार पर थे। ऐसा माना जा रहा है कि इन्हीं बड़े लेन-देन को लेकर आईटी ने छापा मारा है। (IT Raids)

11 अक्टूबर को ED ने की थी छापेमारी

बता दें कि 11 अक्टूबर को रायपुर समेत कई शहरों में प्रवर्तन निदेशालय ने सुबह-सुबह छापेमारी की थी। ईडी ने राज्य के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ कारोबारियों के घर पर भी छापेमारी की थी, जिसमें कुछ ऐसे भी लोग शामिल थे जिन पर पहले आईटी की भी रेड पड़ चुकी थी। वहीं इससे पहले आयकर विभाग ने इस साल जून में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय में तैनात उप सचिव सौम्या चौरसिया के दो ठिकानों समेत 7 जगहों पर छापेमारी की थी। अन्य पांच ठिकाने बिजनेसमैन सूर्यकांत तिवारी से जुड़े थे। आयकर विभाग ने इस दौरान छत्तीसगढ़ में रायपुर, दुर्ग, महासमुंद और कुछ अन्य जगहों पर सर्च की थी। (IT Raids)

Back to top button
error: Content is protected !!